बिजनेस

IPO Open Today: खुल गए मनबा फाइनेंस और रैपिड वाल्व्स समेत 3 नए IPO, 60 रु तक है GMP

IPO Open Today 23 September 2024: मनबा फाइनेंस का आईपीओ 23 सितंबर को खुलकर 25 सितंबर को बंद होगा। जबकि इसकी लिस्टिंग 30 सितंबर को होगी। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 114-120 रु है, जबकि लॉट साइज 125 शेयरों की है।

Image

खुल गए मनबा फाइनेंस और रैपिड वाल्व्स समेत 3 नए IPO

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • खुले 3 नए IPO
  • मनबा फाइनेंस और रैपिड वाल्व्स के इश्यू शामिल
  • 60 रु तक है GMP

IPO Open Today 23 September 2024: आज सोमवार 23 सितंबर से 3 आईपीओ खुल रहे हैं। इनमें WOL 3D इंडिया लिमिटेड, रैपिड वाल्व्स (इंडिया) लिमिटेड और मनबा फाइनेंस लिमिटेड शामिल हैं। इनमें मनबा फाइनेंस लिमिटेड का आईपीओ मेनबोर्ड का है, जबकि बाकी दोनों आईपीओ एसएमई कैटेगरी के हैं। ये तीनों ही आईपीओ 25 सितंबर को बंद होंगे। आगे जानिए इनकी डिटेल।

ये भी पढ़ें -

मनबा फाइनेंस लिमिटेड (Manba Finance Limited IPO)

मनबा फाइनेंस का आईपीओ 23 सितंबर को खुलकर 25 सितंबर को बंद होगा। जबकि इसकी लिस्टिंग 30 सितंबर को होगी। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 114-120 रु है, जबकि लॉट साइज 125 शेयरों की है।

कंपनी आईपीओ के जरिए 150.84 करोड़ रु जुटाएगी। आईपीओ वॉच के अनुसार इसका जीएमपी (GMP) यानी ग्रे-मार्केट प्रीमियम 60 रु है।

रैपिड वाल्व्स (इंडिया) लिमिटेड (Rappid Valves (India) IPO)

रैपिड वाल्व्स का आईपीओ 23 सितंबर को खुलकर 25 सितंबर को बंद होगा। जबकि इसकी लिस्टिंग 30 सितंबर को होगी। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 210-222 रु है, जबकि लॉट साइज 600 शेयरों की है।

कंपनी आईपीओ के जरिए 30.41 करोड़ रु जुटाएगी। आईपीओ वॉच के अनुसार इसका जीएमपी (GMP) यानी ग्रे-मार्केट प्रीमियम शून्य है।

WOL 3D इंडिया (WOL 3D India IPO)

WOL 3D इंडिया का आईपीओ 23 सितंबर को खुलकर 25 सितंबर को बंद होगा। जबकि इसकी लिस्टिंग 30 सितंबर को होगी। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 142-150 रु है, जबकि लॉट साइज 1000 शेयरों की है।

कंपनी आईपीओ के जरिए 25.56 करोड़ रु जुटाएगी। आईपीओ वॉच के अनुसार इसका जीएमपी (GMP) यानी ग्रे-मार्केट प्रीमियम 55 रु है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर उन आईपीओ की जानकारी दी गई है, जो आज से खुल रहे हैं। यहां निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article