बिजनेस

खुलने जा रहा Mamaearth की पैरेंट कंपनी होनासा का IPO, 40 रु पर है GMP, जानें बाकी डिटेल

Honasa Consumer IPO: नेचुरल स्किन केयर प्रोडक्ट ब्रांड ममाअर्थ (MamaEarth) की पैरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर (Honasa Consumer) का आईपीओ (IPO) खुलने जा रहा है।

Image

होनासा कंज्यूमर का आईपीओ खुलने जा रहा

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • होनासा कंज्यूमर का आईपीओ खुलने जा रहा
  • ममाअर्थ की है पैरेंट कंपनी
  • 40 रु पर है जीएमपी

Honasa Consumer IPO: नेचुरल स्किन केयर प्रोडक्ट ब्रांड ममाअर्थ (MamaEarth) की पैरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर (Honasa Consumer) का आईपीओ (IPO) खुलने जा रहा है। कंपनी का आईपीओ 31 अक्टूबर को खुलेगा और 2 नवंबर तक खुला रहेगा। आगे जानिए आईपीओ की बाकी डिटेल।

कितना है जीएमपी

आईपीओ वॉच के मुताबिक इस समय होनासा कंज्यूमर का जीएमपी (GMP) यानी ग्रे मार्केट प्रीमियम (Grey Market Premium) 40 रु पर है। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड अभी सामने नहीं आया है। मगर फिलहाल सामने आया जीएमपी प्रॉफिट का संकेत है।

जीएमपी का मतलब है कि किसी कंपनी का शेयर ग्रे मार्केट में कितने प्रीमियम पर चल रहा है। इससे अनुमान लगता है कि शेयर की लिस्टिंग कितने पर हो सकती है।

एंकर निवेशकों के लिए कब खुलेगा आईपीओ

एंकर निवेशकों के लिए इश्यू 30 अक्टूबर को ही एक दिन के लिए खोला जाएगा, जबकि बाकी निवेशकों के लिए ऑफर 2 नवंबर को बंद होगा। आईपीओ में 365 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे और प्रमोटरों और निवेशकों द्वारा 4.12 करोड़ इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) इश्यू शामिल है।

यदि इश्यू का साइज लगभग 1,700 करोड़ रुपये का होता है, तो ओएफएस का साइज लगभग 1,335 करोड़ रुपये हो सकता है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article