बिजनेस

सत्या नडेला ने माना 'मोबाइल फोन बिजनेस से निकलना Microsoft की गलती', विंडो फोन में भी नहीं मिली कामयाबी

Satya Nadella on Windows Phone Business: माइक्रोसॉफ्ट ने तब से अपने एंड्रॉइड-पावर्ड सर्फेस डुओ और सर्फेस डुओ 2 हैंडसेट लॉन्च किए हैं, लेकिन इनके बाद किसी नए फोन के न आता दिखने और सॉफ्टवेयर अपडेट की कमी के कारण, यह क्लियर नहीं है कि सर्फेस डुओ का भविष्य क्या है।

Image

विंडोज फोन बिजनेस पर सत्या नडेला

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • सत्या नडेला ने बताई अपनी कंपनी की गलती
  • कहा - मोबाइल फोन बिजनेस बेहतर तरीके से हो सकता था मैनेज
  • माइक्रोसॉफ्ट ने नोकिया को खरीदा था

Satya Nadella on Windows Phone Business: सॉफ्टवेयर और टेक्नोलॉजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के सीईओ सत्या नडेला (Satya Nadella) कंपनी के तीसरे चीफ एग्जेक्यूटिव हैं जिन्होंने स्वीकार किया है कि कंपनी ने मोबाइल बिजनेस को लेकर कुछ गंभीर गलतियाँ की हैं।

सत्य नडेला ने 2014 में पूर्व सीईओ स्टीव बाल्मर (Steve Ballmer) की जगह ली थी और उसके कुछ समय बाद माइक्रोसॉफ्ट ने नोकिया (Nokia) फोन बिजनेस को एचएमडी ग्लोबल (HMD Global) को बेच दिया था।

खत्म हो गया विंडो फोन का बिजनेस

बिजनेस इनसाइडर के साथ हुए एक इंटरव्यू में नडेला ने स्वीकार किया कि मोबाइल फोन बिजनेस से माइक्रोसॉफ्ट के निकलने को बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सकता था। माइक्रोसॉफ्ट ने पुष्टि की कि नोकिया फोन बिजनेस बंद होने के कुछ साल बाद विंडोज फोन खत्म हो गए। मगर नोकिया को बेचने के फैसले के छह महीने बाद यह स्पष्ट हो गया था कि विंडोज फोन का बिजनेस खत्म हो गया।

अब क्या है भविष्य

माइक्रोसॉफ्ट ने तब से अपने एंड्रॉइड-पावर्ड सर्फेस डुओ और सर्फेस डुओ 2 हैंडसेट लॉन्च किए हैं, लेकिन इनके बाद किसी नए फोन के न आता दिखने और सॉफ्टवेयर अपडेट की कमी के कारण, यह क्लियर नहीं है कि सर्फेस डुओ का भविष्य क्या है।

बिल गेट्स भी मानते हैं गलती

नडेला अब कंपनी की मोबाइल बिजनेस से जुड़ी गलतियों को स्वीकार करने वाले तीसरे सीईओ हैं। माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर और पूर्व सीईओ बिल गेट्स के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट का एंड्रॉइड से हारना उनकी अब तक की सबसे बड़ी गलती रही।

Google ने 2005 में करीब 415 करोड़ रु में Android को खरीदा और पूर्व CEO एरिक श्मिट ने 2012 में स्वीकार किया कि Google का मेन फोकस Microsoft के शुरुआती Windows मोबाइल प्रयासों को मात देने पर था।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article