बिजनेस

IPL Valuation Rises:आईपीएल की ब्रांड वैल्यू 6.5 फीसदी बढ़कर 16.4 अरब डॉलर पहुंची, जानें CSK-KKR-RCB में कौन नंबर वन

IPL Valuation Rises(IPL की ब्रांड वैल्यू बढ़ी): आईपीएल के वैल्यूएशन में बढ़ोतरी एक प्रमुख वजह टाटा समूह रहा है। रिपोर्ट के अनुसार टाटा समूह ने अगले पांच वर्षों (वर्ष 2024 से वर्ष 2028) के लिए लगभग 30 करोड़ डॉलर (2,500 करोड़ रुपये) के लिए टाइटल स्पॉन्सरशिप खरीदी है।

Image

आईपीएल की बढ़ी ब्रांड वैल्यू

IPL Brand Value Increase:इंडियन प्रीमियर लीग की वैल्युएशन साल 2024 में 6.5 प्रतिशत बढ़कर 16.4 अरब डॉलर (करीब 1,34,858 करोड़ रुपये) हो गया। अमेरिकी निवेश बैंक होलिहन लोके की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। आईपीएल के वैल्यूएशन (IPL Valuation) में बढ़ोतरी एक प्रमुख वजह टाटा समूह रहा है। रिपोर्ट के अनुसार टाटा समूह ने अगले पांच वर्षों (वर्ष 2024 से वर्ष 2028) के लिए लगभग 30 करोड़ डॉलर (2,500 करोड़ रुपये) के लिए टाइटल स्पॉन्सरशिप खरीदी है। जो प्रति सीजन 335 करोड़ रुपये के पिछले सौदे से लगभग 50 प्रतिशत अधिक है।

टेलीविजन राइट्स से बढ़ी कमाई (IPL Earning from TV Rights)

रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले कुछ वर्षों में फ्रेंचाइजी के कमाई में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो मुख्य रूप से टेलीविजन अधिकारों से प्राप्त कमाई के कारण है, जबकि प्रत्येक टीम की 50-120 लाख डॉलर के बीच है। कतर एयरवेज ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ तीन साल के अनुबंध के लिए लगभग 90 लाख डॉलर (75 करोड़ रुपये) के लिए एक प्रमुख समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

IPL में किस टीम की कितनी ब्रांड वैल्यू

  • चेन्नई सुपर किंग (CSK) की ब्रांड वैल्यू 23.1 करोड़ डॉलर है।
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 22.7 करोड़ डॉलर ब्रांड वैल्यू है।
  • कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ब्रांड वैल्यू 21.7 करोड़ डॉलर है।
  • इसके बाद मुंबई इंडियंस (MI) का स्थान है, जिसका ब्रांड वैल्यू 20.4 करोड़ डॉलर है।
  • राजस्थान रॉयल्स (RR) 13.3 करोड़ डॉलर ब्रांड वैल्यू है।
  • वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 13.2 करोड़ डॉलर की ब्रांड वैल्यू है।
  • बाकी टीमों में, दिल्ली कैपिटल्स, अपने कप्तान और सबसे अधिक बिकने वाले खिलाड़ी ऋषभ पंत की वापसी के साथ, 13.1 करोड़ डॉलर की ब्रांड वैल्यू पर है।
  • गुजरात टाइटंस 12.4 करोड़ डॉलर की ब्रांड वैल्यू है
Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article