बिजनेस

तमिलनाडु के बाद अब इस राज्य में बनेगा आईफोन, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 6, 2023, 05:05 PM IST

चीन में सक्त नियमों की वजह से Apple अपने iPhone को तैयार करने के लिए लगातार भारत पर फोकस कर रहा है। ऐसे में आईफोन को तैयार करने वाली फॉक्सकॉन कंपनी ने तेलंगाना में नए प्लांट लगाने वाली है।

Image

आईफोन को तैयार करने वाली फॉक्सकॉन कंपनी तेलंगाना में नया प्लांट लगाने वाली है।

Photo : iStock

iPhone Foxconn Plant: चीन में सक्त नियमों की वजह से Apple अपने iPhone को तैयार करने के लिए लगातार भारत पर फोकस कर रहा है। ऐसे में आईफोन को तैयार करने वाली फॉक्सकॉन कंपनी तेलंगाना में नया प्लांट लगाने वाली है। इसके फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप के अध्यक्ष यंग लियू ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से मुलाकात की है। कंपनी के इस प्लांट के जरिए 1 लाख से अधिक रोजगार मिलेगा।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने भी की घोषणा

यह घोषणा कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के फॉक्सकॉन के राज्य में निवेश करने के ऐलान के बाद आई है। इससे राज्य में 1 लाख नौकरियां पैदा होंगी। शुक्रवार को सीएम बोम्मई की मौजूदगी में इस समझौते में हस्ताक्षर किया गया और बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास डोड्डाबल्लापुर और देवनगल्ली तालुकों में 300 एकड़ की जमीन पर इसे तैयार करने का निर्णय लिया है।

तेलंगाना प्रशासन से मांग चुके हैं सहयोग

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ऑफिस ने सोमवार को कहा कि लियू ने सीएम केसीआर को एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने कोंगारा कलां पार्क को जल्द से जल्द चालू करने के लिए तेलंगाना प्रशासन से सहयोग मांगा था। लियू ने हैदराबाद यात्रा के दौरान उन्हें और उनकी टीम के स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। लियू ने सीएम केसीआर को अपने निजी मेहमान के तौर पर ताइवान आने का न्यौता भी दिया। हैदराबाद के प्रगति भवन में 2 मार्च की बैठक के दौरान, सीएम केसीआर और यंग लियू दोनों ने सप्लाई चैन के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स में विविधता लाने के महत्व और इसमें राज्य की भूमिका पर चर्चा की। सीएम केसीआर ने फॉक्सकॉन के निवेश और राज्य में रोजगार सृजित करने के अवसर की भी सराहना की।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article