बिजनेस

सेंसेक्स की टॉप-9 कंपनियों में निवेशकों के डूब गए 2.51 लाख करोड़, सिर्फ इस कंपनी में हुई कमाई

Sensex top-10 Companies Market Cap: पिछले सप्ताह टॉप-10 सबसे वैल्यू वाली नौ कंपनियों का कुल मार्केट वैल्यूएशन 2.51 लाख करोड़ रुपये गिर गया, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।

Image

सेंसेक्स

पिछले हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी बिकवाली रही। बात दें कि पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 2,032.65 अंक या 2.43 प्रतिशत टूट गया। इसका असर सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों पर भी देखने को मिला। शीर्ष 10 में से 9 कंपनियों के मार्केट कैप में बड़ी गिरावट रही। बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, शेयर बाजार में कमजोर रुख के कारण पिछले सप्ताह शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में नौ का कुल बाजार मूल्यांकन 2.51 लाख करोड़ रुपये घट गया। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे अधिक नुकसान हुआ। रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजीत मिश्रा ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान बाजारों में भारी बिकवाली देखी गई और मंदड़िए पूरी तरह हावी रहे। कमजोर वैश्विक संकेतों, निरंतर एफआईआई की निकासी, रुपये के गिरते मूल्य और सामान्य कॉरपोरेट नतीजों ने पूरे सप्ताह दबाव बनाए रखा।

इन बड़ी कंपनियों में निवेशकों के पैसे डूबे

रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल सहित शीर्ष 10 में नौ सबसे मूल्यवान कंपनियों का कुल बाजार मूल्यांकन 2,51,711.6 करोड़ रुपये घट गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 96,960.17 करोड़ रुपये घटकर 18,75,533.04 करोड़ रुपये रह गया। इसी तरह आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 48,644.99 करोड़ रुपये घटकर 9,60,825.29 करोड़ रुपये था। इस दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 12,311.86 करोड़ रुपये बढ़कर 5,66,733.16 करोड़ रुपये हो गया।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का मार्केट कैपिटलाइज़ेशन (mcap) 16,588.93 करोड़ रुपये घटकर 11,43,623.19 करोड़ रुपये हो गया और लार्सन एंड टुब्रो का mcap 15,248.32 करोड़ रुपये घटकर 5,15,161.91 करोड़ रुपये हो गया। बजाज फाइनेंस का mcap 14,093.93 करोड़ रुपये घटकर 5,77,353.23 करोड़ रुपये हो गया और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का mcap 11,907.5 करोड़ रुपये घटकर 9,50,199.77 करोड़ रुपये हो गया। इंफोसिस का मार्केट वैल्यूएशन 7,810.77 करोड़ रुपये घटकर 6,94,078.82 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, हिंदुस्तान यूनिलीवर का mcap 12,311.86 करोड़ रुपये बढ़कर 5,66,733.16 करोड़ रुपये हो गया।

रिलायंस शीर्ष पर कायम

रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान कंपनी बनी रही। उसके बाद एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और लार्सन एंड टुब्रो का स्थान रहा।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article