निवेशकों के बीच म्यूचुअल फंड SIP और सुकन्या समृद्धि योजना काफी पॉपुलर है। SIP के जरिये निवेशक लंबी अवधि में छोटी निवेश रकम से बड़ा फंड जमा कर रहे हैं। वहीं, बेटियों के नाम सुकन्या समृद्धि अकाउंट खोलकर 8.2% की दर से ब्याज पाने के साथ टैक्स छूट भी पा रहे हैं। आपको बता दें कि भारत सरकार की ओर से बेटियों की उज्ज्वल भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना शुरू की गई थी। इस योजना में न्यूनतम ₹250 और अधिकतम ₹1.5 लाख प्रति वर्ष जमा किया जा सकता है। आयकर की धारा 80सी के तहत टैक्स छूट भी मिलती है। अब आइए जानते हैं कि अगर आप 10 साल के लिए इन दोनों स्कीम में ₹6,000 रुपये प्रति माह निवेश करते हैं तो कहां आपको ज्यादा रिटर्न मिलेगा।
SIP Vs सुकन्या समृद्धि योजना: ₹6,000 मंथली निवेश पर कहां मिलेगा ज्यादा रिटर्न?
SIP में निवेश
- मंथली निवेश: ₹6,000
- अवधि: 15 साल
- कुल निवेश: ₹10,80,000
- अनुमानित रिटर्न रेट: 12% प्रतिवर्ष
- अनुमानित कुल रिटर्न: 6,24,215 रुपये
- अनुमानित मैच्योरिटी अमाउंट: ₹28,55,588
शेयर बाजार में तेजी या मंदी के अनुसार सिप के रिटर्न में बदलाव आ सकता है। बाजार में तेजी पर अधिक भी रिटर्न मिल सकता है। वहीं, बाजार में गिरावट पर कम रिटर्न भी संभव है।
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)
अगर आप सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 15 वर्षों में प्रति माह 6,000 रुपये का निवेश कर रहे हैं, तो कुल निवेश 1,080,000 लाख रुपये तक पहुंच जाएगा।
- ब्याज दर: 8.2% (वर्तमान)
- मैच्योरिटी अमाउंट: ₹22,45,237
- कुल रिटर्न: ₹1,165,237
कहां करें निवेश
वित्तीय सलाहकार के अनुसार, अगर आप अपने निवेश पर जोखिम ले सकते हैं तो सिप का चुनाव कर सकते हैं। यहां आपको सुकन्या समृद्धि योजना से अधिक रिटर्न मिल सकता है। वहीं, अगर आप जोखिम बिल्कुल नहीं ले सकते हैं तो सुकन्या समृद्धि योजना एक बेस्ट स्कीम है। दोनों लंबी अवधि के लिए बेस्ट निवेश स्कीम है। इसलिए चुनाव जोखिम लेने की क्षमता के अनुसार करें। हां, यह बात जरूर याद रखें कि सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश आप अपनी बेटी के नाम पर ही कर सकते हैं।
