बिजनेस

इन बैंकों के Special FD पर मिल रहा 7.45% तक ब्याज, निवेश अवधि 444 से 555 दिन

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 27, 2025, 03:26 PM IST

स्पेशल FD सामान्य FD से अलग अवधि के लिए होती हैं और इन पर ब्याज दरें भी थोड़ी ज्यादा मिलती हैं। इसमें सीनियर और सुपर सीनियर नागरिकों को अतिरिक्त लाभ मिलता है। हालांकि ये FD सीमित समय के लिए ही उपलब्ध रहती हैं और उनकी डेडलाइन के बाद बैंक इन्हें बंद कर सकते हैं या ब्याज दर बदल सकते हैं।

Image

Fixed Deposit

फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला सुरक्षित निवेश विकल्प है। इसमें आपका पैसा बाजार के उतार-चढ़ाव से प्रभावित नहीं होता और तय ब्याज दर पर बढ़ता है। यही वजह है कि बैंक समय-समय पर निवेशकों को आकर्षित करने के लिए स्पेशल FD स्कीम्स भी लॉन्च करते हैं। इन खास FD में सामान्य FD से ज्यादा ब्याज मिलता है और इनकी अवधि भी अलग होती है, जैसे 444 दिन, 555 दिन या 700 दिन।

SBI की स्पेशल FD

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने Amrit Vrishti FD ऑफर की है, जिसकी मैच्योरिटी अवधि 444 दिन है। इस पर आम नागरिकों को 6.60%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.10% और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.20% सालाना ब्याज मिलता है।

इंडियन बैंक की स्कीम्स

इंडियन बैंक भी दो खास FD ऑफर कर रहा है।

  • Ind Secure (444 दिन) : आम नागरिकों को 6.70%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.20% और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.45% ब्याज।
  • Ind Green (555 दिन) : आम नागरिकों को 6.60%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.10% और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.35% ब्याज।
  • दोनों स्कीम्स की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2025 है।

IDBI बैंक की Utsav FD

आईडीबीआई बैंक भी खास अवधि के लिए FD स्कीम चला रहा है।

  • 444 दिन की FD : आम नागरिकों को 6.70%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.20%, अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.35% ब्याज।
  • 555 दिन की FD : आम नागरिकों को 6.75%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.25%, अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.40% ब्याज।
  • 700 दिन की FD : आम नागरिकों को 6.60%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.10%, अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.25% ब्याज।
  • इन सभी FD की आखिरी तारीख भी 30 सितंबर 2025 है।

सुपर सीनियर सिटीजंस के लिए खास स्कीम

आईडीबीआई बैंक ने Chiranjivi Super Senior Citizens FD भी शुरू की है, जो 80 साल या उससे अधिक उम्र के निवेशकों के लिए है। इसमें 444 दिन की FD पर 7.35%, 555 दिन की FD पर 7.40% और 700 दिन की FD पर 7.25% ब्याज दिया जा रहा है।

स्पेशल FD क्यों होती हैं फायदेमंद?

खास FD सामान्य FD से अलग अवधि के लिए होती हैं और इन पर ब्याज दरें भी थोड़ी ज्यादा मिलती हैं। इसमें वरिष्ठ और अति वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त लाभ मिलता है। हालांकि ये FD सीमित समय के लिए ही उपलब्ध रहती हैं और उनकी डेडलाइन के बाद बैंक इन्हें बंद कर सकते हैं या ब्याज दर बदल सकते हैं।

अगर आपके पास अतिरिक्त राशि है और आप सुरक्षित निवेश चाहते हैं, तो ये स्पेशल FD स्कीम्स डेडलाइन से पहले आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकती हैं।

End of Article