Bonus Share: आईनॉक्स विंड के शेयरों (Inox Wind) में पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। इसने 658.40 रुपये का नया 52-वीक हाई बनाया। यह एनएसई पर 7.65 फीसदी की बढ़त के साथ 649 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी के शेयरों में इस तेजी की बड़ी वजह कंपनी के बोर्ड मेंबर द्वारा 3:1 के बोनस शेयर जारी करने की घोषणा रही। आईनॉक्स विंड ने 22 अप्रैल, 2024 को सूचित किया था कि वह बोनस इक्विटी शेयर जारी करने पर विचार करने और मंजूरी देने के लिए कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 25/04/2024 को तय है। अपनी रिलीज में एक्सचेंजों को यह जानकारी देने के बाद से ही आईनॉक्स विंड के शेयर की कीमतें उछाल देखने को मिलने लगा था।
5 दिनों में निवेशको मिला 20 फीसदी रिटर्न
पिछले 5 कारोबारी सेशन के दौरान आईनॉक्स विंड के शेयर की कीमत में 20.44% का उछाल देखने को मिला। वहीं पिछले एक महीने में ये शेयर 30% तक चढ़ा है। छह महीने में इसके शेयर ने 210 फीसदी तक की कमाई कराई है। आईनॉक्स विंड के शेयर पिछले एक साल में 520% से अधिक का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। इस दौरान इसकी कीमत 104 रुपये से बढ़कर 649 रुपये तक पहुंच गई है।
आईनॉक्स विंड बोनस जारी करने की रिकॉर्ड तिथि
बोनस शेयर उन शेयरधारकों को जारी किए जाएंगे जिनका नाम 'रिकॉर्ड तिथि' पर सदस्यों के रजिस्टर में दिखाई देगा। फिलहाल, स्मॉलकैप कंपनी ने कोई रिकॉर्ड तारीख तय नहीं की है। आईनॉक्स विंड ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि वित्त वर्ष 2024 के दौरान, आईनॉक्स विंड ने सितंबर 2023 तिमाही में लाभदायक बनकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। यह उपलब्धि व्यवसाय संचालन में महत्वपूर्ण वृद्धि के कारण हुई है। इसके अलावा, यह क्षेत्र भविष्य के विकास के लिए विशाल टेलविंड प्रदान करता है।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
