Innova Captab IPO: इनोवा कैपटैब की मामूली 1 प्रतिशत प्रीमियम पर लिस्टिंग हुई है। स्टॉक ने बीएसई पर 456 रुपये और एनएसई पर 452 रुपये पर कारोबार करना शुरू किया, जबकि आईपीओ कीमत 448 रुपये थी। फार्मास्युटिकल कंपनी के 570 करोड़ रुपये के पब्लिक इश्यू को 21-26 दिसंबर के दौरान 55.26 गुना सब्सक्रिप्शन के साथ निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) ने उनके लिए निर्धारित हिस्से से 116.73 गुना अधिक खरीदारी की थी।
533 रुपये पर चल रहा था GMP
ग्रे मार्केट में लिस्टिंग के पहले इनोवा कैपटैब शेयरों मजबूत शुरुआत का संकेत दे रहा था। इनोवा कैपटैब लिमिटेड के शेयर आज ग्रे मार्केट में ₹85 के प्रीमियम पर उपलब्ध थे यानी लिस्टिंग मूल्य लगभग ₹533 (₹ 448 + ₹85) होने के संकेत दे रहे थे, जो कि इनोवा कैपटैब आईपीओ के प्राइस बैंड ₹426 से ₹448 से लगभग 20 प्रतिशत ज्यादा था। जबकि यह 1 फीसदी की बढ़त ही हासिल कर पाया।
कितना मिला था इनोवा कैपटैब आईपीओ को सब्सक्रिप्शन
अंतिम दिन IPO 55 गुना से ज्यादा भरकर बंद हुआ था। 20 देशों को ब्रांडेड जेनरिक प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट करने वाली ने इश्यू के जरिए 570 करोड़ रुपए जुटाए। इनोवा कैपटैब आईपीओ को गैर संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) और खुदरा निवेशकों द्वारा सदस्यता के तीसरे दिन बंपर प्रतिक्रिया मिली थी। इनोवा कैपटैब आईपीओ का सब्सक्रिप्शन स्टेटस 55.26 गुना रहा।
Innova Captab बिजनेस
हरुन हेल्थ केयर (Harun Health Care) के नाम से साल 2005 में शुरू हुई कंपनी ने साल 2010 में अपना नाम बदलकर इनोवा कैपटैब लिमिटेड (Innova Captab Private Limited) किया। कंपनी डोमेस्टिक और इंटरनेशनल मार्केट के लिए जेनेरिक फार्मास्युटिकल्स प्रोडक्ट्स बनाती है। हाल ही में कंपनी Sharon Bio का अधिहग्रहण किया। कंपनी के 3 मुख्य कारोबार में CDMO, डोमेस्टिक ब्रांडेड जेनरिक बिजनेस और ब्रांडेड जेनरिक्स का एक्सपोर्ट शामिल हैं। कंपनी के हिमाचल प्रदेश के बद्दी में 2 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स हैं।
