बिजनेस

Infosys New WFH Rule: WFH खत्म? इन्फोसिस का बड़ा फैसला, अब हर महीने 10 दिन ऑफिस आना जरूरी

Infosys WFH Policy Update 2025: इन्फोसिस ने अपने कर्मचारियों के लिए वर्क-फ्रॉम-होम (WFH) को सीमित करने का फैसला लिया है। अब कंपनी के कर्मचारी हर महीने कम से कम 10 दिन ऑफिस से काम करने के लिए बाध्य होंगे। 10 मार्च 2025 से लागू होने वाले इस नए नियम के तहत, अटेंडेंस सिस्टम को अपडेट किया जाएगा ताकि कर्मचारियों की वर्क-फ्रॉम-होम की सीमा तय की जा सके।

Image

इन्फोसिस ने कर्मचारियों के लिए बदला वर्क-फ्रॉम-होम नियम, अब हर महीने 10 दिन ऑफिस आना अनिवार्य

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • अब कर्मचारी हर महीने अधिकतम कुछ ही दिन वर्क-फ्रॉम-होम कर पाएंगे।
  • 10 मार्च 2025 से कंपनी का ऐप खुद-ब-खुद वर्क-फ्रॉम-होम की सीमा तय करेगा।
  • इसमें टीम लीडर्स, इंजीनियर्स और कंसल्टेंट्स शामिल होंगे, जबकि उच्च पदों को छूट दी गई है।

Infosys work-from-home: इन्फोसिस ने अपने कर्मचारियों के लिए वर्क-फ्रॉम-होम (WFH) को सीमित करने का फैसला लिया है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह अपने अटेंडेंस सॉफ्टवेयर में बदलाव कर रही है, जिससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कर्मचारी हर महीने कम से कम 10 दिन ऑफिस से काम करें। यह नई नीति 10 मार्च 2025 से प्रभावी होगी। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इन्फोसिस के इस नए नियम के तहत कर्मचारियों के लिए घर से काम करने के दिनों की संख्या सीमित कर दी जाएगी। कंपनी ने अपने फंक्शनल हेड्स को भेजे गए एक ईमेल में कहा, "10 मार्च 2025 से सिस्टम में बदलाव किए जाएंगे, जिससे कर्मचारियों की वर्क-फ्रॉम-होम की सीमा तय की जा सके। यह कदम नए हाइब्रिड वर्क मॉडल के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है, जिससे कर्मचारियों को लचीलापन भी मिल सके।"

किन कर्मचारियों पर होगा असर?

इस नियम का सीधा असर इन्फोसिस के 3.23 लाख कर्मचारियों पर पड़ेगा, जो जॉब लेवल 5 (JL5) और उससे नीचे के पदों पर कार्यरत हैं। इसमें टीम लीडर्स, सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स, सीनियर इंजीनियर्स, सिस्टम इंजीनियर्स और कंसल्टेंट्स शामिल हैं।

हालांकि, मैनेजर, सीनियर मैनेजर, डिलीवरी मैनेजर और सीनियर डिलीवरी मैनेजर जैसे पदों पर कार्यरत JL6 और उससे ऊपर के कर्मचारियों पर यह नीति लागू नहीं होगी। उपाध्यक्ष (Vice President) स्तर के अधिकारी भी इस नियम से बाहर रहेंगे।

इन्फोसिस ने क्यों लिया यह फैसला?

इन्फोसिस ने स्पष्ट किया है कि उसकी हाइब्रिड वर्क नीति के तहत कर्मचारियों को हर महीने कम से कम 10 दिन ऑफिस से काम करना अनिवार्य होगा। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को भेजे गए ईमेल में लिखा, "हमारे हाइब्रिड वर्क मॉडल के अनुसार, कर्मचारियों को हर महीने कम से कम 10 दिन ऑफिस से काम करना होगा, या फिर बिजनेस जरूरतों के अनुसार, जो भी अधिक हो।"

अटेंडेंस ऐप में होगा बदलाव

अब तक इन्फोसिस कर्मचारी मोबाइल ऐप के जरिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराते थे, जिसमें वर्क-फ्रॉम-होम का विकल्प आसानी से उपलब्ध था। लेकिन नए बदलावों के तहत अब यह विकल्प स्वतः स्वीकृत नहीं होगा। कर्मचारी अब केवल 10 दिनों की अनिवार्य उपस्थिति पूरी करने के बाद ही वर्क-फ्रॉम-होम के लिए आवेदन कर सकेंगे।

कंपनी के एक वरिष्ठ कर्मचारी के अनुसार, "यह बदलाव किसी विशेष विभाग या यूनिट की आवश्यकता नहीं, बल्कि पूरे प्रोजेक्ट की जरूरत को ध्यान में रखते हुए किया गया है।"

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article