बिजनेस

नवंबर में कम हुआ भारत का व्यापार घाटा, लेकिन निर्यात में भी हुई गिरावट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 15, 2023, 04:16 PM IST

भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी और बुरी दोनों खबर सामने आई है। नवंबर 2023 में इस महीने के पिछले वर्ष की तुलना में व्यापार घाटे में गिरावट हुई है। लेकिन निर्यात में भी गिरावट हुई है।

Image

भारत के निर्यात में गिरावट

व्यापार घाटे के मामले में देश के लिए राहत की खबर आई है। नवंबर 2023 में भारत के व्यापार घाटे में गिरावट हुई है। इस महीने व्यापारिक व्यापार घाटा गिरकर 20.58 अरब डॉलर पर आ गया। व्यापार घाटा नवंबर 2022 में यह 22.06 अरब डॉलर रहा था। अर्थशास्त्रियों को उम्मीद थी कि नवंबर में देश का व्यापार घाटा 23.60 अरब डॉलर होगा।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार नवंबर में भारत का माल निर्यात 33.9 अरब डॉलर रहा जबकि आयात 54.48 अरब डॉलर रहा। पिछले महीने व्यापारिक निर्यात 33.57 अरब डॉलर था जबकि आयात 65.03 अरब डॉलर था। नवंबर में सेवा निर्यात 28.68 अरब डॉलर था। जबकि आयात 13.4 अरब डॉलर था। अक्टूबर में सेवा निर्यात 28.70 अरब डॉलर और आयात 14.32 अरब डॉलर था।

इस साल अक्टूबर माह व्यापार घाटा 31.46 अरब डॉलर के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वहीं सितंबर 2023 में यह गिरकर 5 माह के निचले स्तर 19.37 अरब डॉलर पर चला गया था। वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल का कहना है कि वैश्विक मंदी के बावजूद भारत का निर्यात अच्छा रहा है।

ताजा सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश का निर्यात इस साल नवंबर में 2.83 प्रतिशत घटकर 33.90 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया। जो एक साल पहले इसी महीने में 34.89 अरब अमेरिकी डॉलर था। नवंबर 2023 में आयात भी गिरकर 54.48 अरब डॉलर पर आ गया जबकि नवंबर 2022 में यह 56.95 अरब डॉलर था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article