बिजनेस

महंगाई पर मामूली राहत, फरवरी में 6.44 फीसदी, RBI फिर कर सकता है कर्ज महंगा

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 13, 2023, 06:33 PM IST

सोमवार को केंद्र सरकार ने फरवरी में महंगाई दर के आंकड़े जारी कर दिए हैं। इसके मुताबिक पिछले महीने महंगाई दर 6.44 फीसदी रही है। जबकि जनवरी में यह 6.52 फीसदी थी। फरवरी में खाद्य महंगाई दर 5.95 फीसदी रही है।

Image

फरवरी में महंगाई दर जनवरी के मुकाबले कम।

Photo : iStock

CPI Inflation Data: जैसी संभावना थी, महंगाई के आंकड़े उसी राह पर आए हैं। फरवरी के महीने में महंगाई दर एक बार फिर RBI के मानक स्तर से ज्यादा रही है। सोमवार को केंद्र सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार फरवरी में महंगाई दर में जनवरी के मुकाबले मामूली कमी आई है। इस दौरान महंगाई दर 6.44 फीसदी रही है। जबकि जनवरी में यह 6.52 फीसदी रही थी। फरवरी में खाद्य महंगाई दर 5.95 फीसदी रही है। महंगाई 6 फीसदी से ज्यादा रहने की प्रमुख वजह दालों, दूध और उनके उत्पादों की कीमत के साथ फुटवियर आदि के कीमतों में बढ़ोतरी होना रहा है। छह फीसदी से ज्यादा महंगाई रहने से एक बार फिर इस बात की संभावना बढ़ गई है कि आरबीआई अप्रैल में आने वाली मौद्रिक नीति में रेपो रेट में बढ़ोतरी कर सकता है।

सब्जियों की कीमतों में हुई सबसे ज्यादा गिरावट

पिछले महीने अनाज के कीमतों में 16.73 फीसदी, अंडे में 4.32 फीसदी, दूध और उससे बनी चीजों में 9.65 फीसदी और मसालों में 20.20 फीसदी तक का उछाल देखने को मिला है। वहीं सब्जियों और खाने के तेल की कीमतों में क्रमश: 11.61 फीसदी और 0.49 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। RBI ने अपनी रेपो दर यानि उधार लेने की दर, पिछले साल मई से 250 आधार अंक बढ़ाई थी। रेपो रेट अभी 6.50 फीसदी है। यदि आरबीआई रेपो दर में फिर से वृद्धि करता है, तो उधार लेने की दर सात साल के उच्च स्तर पर पहुंच जाएगी।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article