बिजनेस

Foreign Exchange Reserves: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 81.6 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी, अब 653.71 अरब डॉलर पर

Foreign Exchange Reserves: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी हुई है। 21 जून को समाप्त सप्ताह में 81.6 करोड़ डॉलर की वृद्धि हुई है। अब बढ़कर 653.71 अरब डॉलर हो गया है।

Image

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा (तस्वीर-Canva)

Foreign Exchange Reserves: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 21 जून को समाप्त सप्ताह में 81.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 653.71 अरब डॉलर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 2.92 अरब डॉलर घटकर 652.89 अरब डॉलर रहा था। विदेशीमुद्रा भंडार का सर्वकालिक उच्चतम स्तर सात जून को 655.82 अरब डॉलर रहा था।

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक 21 जून को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 10.6 करोड़ डॉलर घटकर 574.13 अरब डॉलर रही। डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है।

रिजर्व बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान स्वर्ण आरक्षित भंडार का मूल्य 98.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 56.96 अरब डॉलर रहा। विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 5.7 करोड़ डॉलर घटकर 18.05 अरब डॉलर रहा। रिजर्व बैंक ने कहा कि आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत की आरक्षित जमा 90 लाख डॉलर घटकर 4.57 अरब डॉलर रही। (इनपुट भाषा)

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article