बिजनेस

भारत में पहली बार बनेगा ऐसा Fuel, एल्कोहल टू जेट टेक का होगा इस्तेमाल,मिलेगा ये फायदा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 13, 2023, 02:51 PM IST

India's first green aviation fuel: SDF एक कम प्रदूषण वाला जेट ईंधन होता है। जिसमें मक्का, खाने के तेल के बीज, लकड़ी के मिल के वेस्ट के साथ पेट्रोलियम प्रोडक्ट को मिलाकर तैयार किया जाता है। इस जेट ईंधन की खासियत यह है कि इसमें कम कार्बन उत्सर्जन होता है।

Image

3000 करोड़ का लगेगा प्लांट

India's first green aviation fuel: भारत में पेट्रोल उत्पादन के क्षेत्र में नई पहल होने जा रही है। इसके तहत देश में पहली बार एविएशन क्षेत्र की एक ऐसी कंपनी बनेगी जो ग्रीन एविएशन ईंधन का उत्पादन करेगी। इसके लिए इंडियन ऑयल, अमेरिकी कंपनी लांजा जेट (Lanza jet) मिलकर एक प्लांट लगाने के लिए बातचीत कर रही है। इस प्लांट में भारतीय एयरलाइंस कंपनियों की भी हिस्सेदारी होगी। नए प्लांट में एल्कोहल टू जेट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर एयरलाइंस के लिए ग्रीन ईंधन बनाया जाएगा। इसके लिए पानीपत में 3000 करोड़ रुपये का प्लांट लगाने की तैयारी है।

कम होगा प्रदूषण

इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार नए प्लांट के लिए इंडियन ऑयल, अमेरिकी कंपनी लांजा जेट से बातचीत चल रही है। नए ज्वाइंट वेंचर में इंडियल ऑयल की 50 फीसदी हिस्सेदारी हो सकती है। जबकि लांजा जेट की 25 फीसदी और एयरलाइंस कंपनियों की 25 फीसदी हिस्सेदारी हो सकती है। नए प्लांट से SAF (Sustainable Jet fuel)का उत्पादन होगा। जो कि कम प्रदूषण वाला होगा।

इन एयरलाइन कंपनियों से चल रही है बातचीत

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार इस तरह के तेल के उत्पादन के लिए एयर इंडिया, इंडिगो, गो-फर्स्ट, ब्लू डार्ट के साथ संपर्क किया गया है। असल में SDF एक कम प्रदूषण वाला जेट ईंधन होता है। जिसमें मक्का, खाने के तेल के बीज, लकड़ी के मिल के वेस्ट के साथ पेट्रोलियम प्रोडक्ट को मिलाकर तैयार किया जाता है। इस जेट ईंधन की खासियत यह है कि इसमें कम कार्बन उत्सर्जन होता है। ईटी के अनुसार इसमें एल्कोहल टू जेट तकीनकी का इस्तेमाल होगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article