बिजनेस

गूगल ने माना भारतीयों का लोहा, बोला उनके टैलेंट से कंपनी में तेजी से हो रहा है चेंज

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jun 17, 2023, 03:59 PM IST

Indian Talent Powering Google: गूगल के लिए भारत सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में से एक है। प्रौद्योगिकी कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह अविश्वसनीय प्रतिभा तथा नवाचार का स्रोत है, जिससे वैश्विक स्तर पर कंपनी के उत्पादों को तैयार करने और उन्हें बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

Image

गूगल

Photo : iStock

Indian Talent Powering Google: गूगल के लिए भारत सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में से एक है। प्रौद्योगिकी कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह अविश्वसनीय प्रतिभा तथा नवाचार का स्रोत है, जिससे वैश्विक स्तर पर कंपनी के उत्पादों को तैयार करने और उन्हें बेहतर बनाने में मदद मिलती है। गूगल के प्रशासनिक मामलों और सार्वजनिक नीति के वैश्विक प्रमुख करन भाटिया ने शुक्रवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि कंपनी भारत को लेकर बहुत उत्साहित है।

भारत गूगल के लिए दूसरा घर

उन्होंने कहा, “भारत दुनिया भर में हमारे सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में से एक है। यह वास्तव में हमारे लिए दूसरा घर है। हम भारत में लगभग दो दशकों से हैं। वहां हमारे हजारों कर्मचारी हैं। यह अविश्वसनीय प्रतिभा और नवाचार दोनों का एक स्रोत है, जिससे दुनिया भर में गूगल उत्पादों को तैयार करने और उन्हें बेहतर बनाने में मदद मिलती है।”

ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ा इंटरनेट का उपयोग

भाटिया ने कहा कि यह एक गतिशील बाजार है, जहां आप इंटरनेट के उपयोग और नए छोटे व्यवसायों और स्टार्टअप दोनों में उछाल देखते हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में भारत ने एक अविश्वसनीय वृद्धि देखी है, और इंटरनेट का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। इंटरनेट का उपयोग विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ा है और डिजिटल लेनदेन बढ़ा है।

मोदी की शुरू से ही डिजिटल को प्राथमिकता देने वाली सोच

भाटिया ने कहा, “हम अधिक यूनिकॉर्न, अधिक स्टार्टअप, अधिक कंपनियां देख रहे हैं, जो डिजिटल रूप से सोच रहे हैं। और फिर, आप एक ऐसी सरकार देख रहे हैं जो वास्तव में डिजिटलीकरण, डिजिटल नीतियों की महत्वपूर्ण भूमिका को समझती है।” भाटिया ने कहा, “प्रधानमंत्री (नरेंद्र) मोदी की शुरू से ही डिजिटल को प्राथमिकता देने वाली सोच रही है। आप देख सकते हैं कि किस तरह उन्होंने सरकार को डिजिटल तकनीक अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया है।”

भाषा इनपुट के साथ

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article