बिजनेस

Hinduja family acquitted: भारतीय मूल के बिजनेसमैन हिंदुजा परिवार एक दिन में ही हुए बरी, नहीं होगी 4.5 साल की जेल

Hinduja family acquitted: निचली अदालत के फैसले में प्रकाश हिंदुजा और उनकी पत्नी कमल हिंदुजा को साढ़े चार साल की सजा मिली थी। इसके अलावा उनके बेटे अजय और बहू नम्रता को चार साल की सजा सुनाई गई थी। उनके मैनेजर और 5वां आरोपी नजीब जियाजी को भी 18 महीने की सजा हुई थी। परिवार ने फैसले को अपर कोर्ट में चुनौती दी थी।

Image

निचली अदालत के फैसले में प्रकाश हिंदुजा और उनकी पत्नी कमल हिंदुजा को साढ़े चार साल की सजा मिली थी।

Photo : Twitter

Hinduja family acquitted: एक दिन पहले 21 जून को निचली अदालत ने हिंदुजा परिवार के 4 सदस्यों को नौकरों के शोषण मामले में जेल की सजा सुनाई थी। अब ऊपरी अदालत ने शनिवार (22 जून) को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। भारतीय मूल के बिजनेसमैन हिंदुजा परिवार ब्रिटेन के सबसे अमीर शख्स हैं।

निचली अदालत के फैसले में प्रकाश हिंदुजा और उनकी पत्नी कमल हिंदुजा को साढ़े चार साल की सजा मिली थी। इसके अलावा उनके बेटे अजय और बहू नम्रता को चार साल की सजा सुनाई गई थी। उनके मैनेजर और 5वां आरोपी नजीब जियाजी को भी 18 महीने की सजा हुई थी। परिवार ने फैसले को अपर कोर्ट में चुनौती दी थी। हिंदुजा परिवार के प्रवक्ता ने बताया है कि अपर कोर्ट ने सभी गंभीर आरोप खारिज कर दिए हैं।

शिकायतकर्ताओं ने आरोप वापस लिए

हिंदुजा परिवार के प्रवक्ता के मुताबिक शिकायतकर्ताओं ने आरोप वापस ले लिए हैं। कोर्ट में उन्होंने गवाही दी कि उन्हें ऐसे बयानों पर साइन करने के लिए गुमराह किया गया था, जिन्हें वे नहीं समझते थे। उनका न तो ऐसा इरादा था और न उन्होंने ऐसी कार्यवाही शुरू की थी।

What Were the charges: क्या लगे थे आरोप

अभियोजकों ने दावा किया था कि रसोइयों या घरेलू सहायकों जैसे कर्मचारियों को कभी-कभी 18 घंटे तक काम करने के लिए मजबूर किया जाता था, तथा उन्हें बहुत कम या बिल्कुल भी छुट्टी नहीं दी जाती थी, तथा वेतन स्विस कानून के तहत अपेक्षित वेतन के दसवें हिस्से से भी कम था। अभियोजकों के अनुसार, रिसेप्शन के लिए कर्मचारी देर रात तक काम करते थे और कोलोग्नी के पॉश इलाके में स्थित विला के बेसमेंट में सोते थे तथा कभी-कभी फर्श पर गद्दे पर सोते थे।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article