बिजनेस

Indian Economic Growth: 2027 तक जर्मनी और जापान से आगे निकल जाएगा भारत, अमिताभ कांत ने की भविष्यवाणी

Indian Economic Growth: जी20 इंडिया शेरपा और नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) बिजनेस समिट 2024 को संबोधित करते हुए कहा कि भारत 2027 तक जर्मनी और जापान से आगे निकल जाएगा। 2035-2040 के बीच वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि का 30 प्रतिशत योगदान भारत से होगा।

Image

2035-2040 के बीच वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि का 30 प्रतिशत योगदान भारत से होगा।

Indian Economic Growth: जी20 इंडिया शेरपा और नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने नई दिल्ली में भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) बिजनेस समिट 2024 को संबोधित करते हुए भविष्यवाणी की कि देश 2027 तक जर्मनी और जापान से आगे निकल जाएगा। इसके अलावा उन्होंने विश्लेषकों के अनुमानों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत 2035 और 2040 के बीच वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि में 30 प्रतिशत का योगदान देगा। कांत ने कहा कि 2027 तक हम जर्मनी और जापान से आगे निकल जाएंगे। विश्लेषकों का यह कहना सही है कि 2035-2040 के बीच वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि का 30 प्रतिशत योगदान भारत से होगा।

आर्थिक सुधारों ने भारत को खराब 5 से टॉप 5 में पहुंचाया

कांत ने आर्थिक सुधारों में भारत की महत्वपूर्ण प्रगति पर प्रकाश डाला, जिसने देश को नाजुक पांच अर्थव्यवस्थाओं में से एक में बदल कर दुनिया की टॉप पांच अर्थव्यवस्थाओं में शुमार कर दिया है। उन्होंने कहा कि क्योंकि भारत ने भारी मात्रा में संरचनात्मक सुधार किए हैं, यह कमजोर 5 से टॉप 5 में आ गया है और पिछली 3 तिमाहियों में करीब 8.4% की दर से बढ़ा है।

गुणवत्ता पर भी ध्यान देना जरूरी

कांत ने वैश्वीकरण का भविष्य: भारतीय उद्योग के लिए चुनौतियां' सत्र में बोलते हुए कहा कि भारतीय कंपनियों से वैश्विक परिप्रेक्ष्य अपनाने और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में प्रवेश करने के लिए गुणवत्ता को प्राथमिकता देने का भी आग्रह किया। जिससे विकास में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय कंपनियों को त्वरित विकास के लिए वैश्विक बाजारों में प्रवेश करने के लिए वैश्विक स्तर पर सोचना शुरू करना चाहिए। उन्हें गुणवत्ता पर भी ध्यान देना चाहिए।

12-13 चैंपियन राज्य बनाने की जरुरत

कांत ने भारत के विकास को आगे बढ़ाने में राज्य-स्तरीय प्रगति की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने 10-11% की वार्षिक वृद्धि दर के साथ 12-13 चैंपियन राज्य बनाने की वकालत करते हुए केंद्र सरकार और राज्यों के बीच सहयोगात्मक प्रयासों के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि सरकार को राज्यों के साथ काम करने की जरुरत है क्योंकि हमें प्रति वर्ष 10-11% की दर से विकास करते हुए 12-13 चैंपियन राज्य बनाने की जरुरत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर राज्य बढ़ते हैं, तो भारत बढ़ता है।

CII और राज्यों की बीच घनिष्ठ संबंध जरूरी

कांत ने राज्य स्तर पर प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने के लिए अगले पांच वर्षों में भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) और राज्य सरकारों के बीच घनिष्ठ साझेदारी का आह्वान किया। CII बिजनेस समिट 2024 ने तेजी से परस्पर जुड़ी दुनिया में भारत की आर्थिक गति को बनाए रखने के लिए रणनीतियों पर चर्चा करने के लिए उद्योग जगत के नेताओं, नीति निर्माताओं और विशेषज्ञों को एक साथ लाया।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article