बिजनेस

Indian Bonds In Global Index: भारत में आएगा पिछले एक दशक का सबसे अधिक फंड इन्फ्लो, ग्लोबल इंडेक्स में लिस्टिंग का दिखेगा असर !

Indian Bonds In Global Index: भारतीय बॉन्ड्स 28 जून को ग्लोबल इंडेक्स में शामिल होंगे। ऐसे में इस दिन के आसपास बीते दशक में किसी एक दिन में आने वाला सबसे अधिक फंड इनफ्लो होने का अनुमान जताया गया है।

Image

इंडियन बांड मार्केट

Indian Bonds In Global Index:भारतीय बॉन्ड्स को 28 जून से ग्लोबल इंडेक्स में शामिल किया जाएगा। इस दिन के आसपास भारतीय बॉन्ड्स में करीब 16,500 करोड़ रुपये (2 अरब डॉलर) का विदेशी निवेश आ सकता है, जो कि बीते दशक में किसी एक दिन में आने वाला सबसे अधिक फंड इनफ्लो होगा। इससे पहले भारत की क्रेडिट रेटिंग अपग्रेड होने के चलते 20 अगस्त, 2014 को भारतीय बॉन्ड्स में 2.7 अरब डॉलर का विदेशी निवेश आया था। असल में भारतीय बॉन्ड्स को इस महीने के आखिर में जेपी मॉर्गन इमर्जिंग मार्केट इंडेक्स में शामिल किया जाना है। क्लियरिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने यह अनुमान लगाया है।

10 महीने में 20 अरब डॉलर का फंड इनफ्लो

जेपी मॉर्गन इमर्जिंग मार्केट इंडेक्स में करीब 200 अरब डॉलर के एसेट्स को ट्रैक किया जाता है। मार्च 2025 तक भारत का वेटेज इसमें 10 प्रतिशत होना है। ऐसे में अनुमान जताया जा रहा है कि अगले 10 महीने में भारत में 20 अरब डॉलर का फंड इनफ्लो आ सकता है। ग्लोबल इंडेक्स शामिल किए जाने से पहले भारतीय बॉन्ड्स में जमकर खरीदारी हो रही है। पिछले वर्ष सितंबर से अब तक भारतीय बॉन्ड्स में 10 अरब डॉलर (करीब 83,360 करोड़ रुपये) से ज्यादा का निवेश आ चुका है।

ग्लोबल फंड भी कर रहे हैं निवेश

क्लियरिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के मुताबिक, ग्लोबल फंड्स 18 जून तक करीब 7,350 करोड़ रुपये का निवेश भारतीय बॉन्ड्स में कर चुके हैं। मई में यह करीब 5,200 करोड़ रुपये पर था।हालांकि, अप्रैल में उनकी ओर से करीब 9,830 करोड़ रुपये की बिकवाली बॉन्ड मार्केट में की गई थी। भारतीय बॉन्ड में आ रहा निवेश बॉन्ड यील्ड कम रखने में भी मदद कर रहा है।जेपी मॉर्गन के अलावा ब्लूमबर्ग इंडेक्स सर्विसेज द्वारा भी कुछ भारतीय बॉन्ड्स को अगले साल की शुरुआत में उभरते हुए बाजारों की लोकल करेंसी इंडेक्स में शामिल किया जाएगा।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article