बिजनेस

India GDP Growth:अगले तीन दशक 9-10 फीसदी ग्रोथ हासिल करना जरूरी, तब भारत 2047 तक बनेगा विकसित

India GDP Growth: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के लिए 2047 तक का लक्ष्य रखा है। इसके लिए एक्सपर्ट का कहना है कि भारत कम से कम अगले तीन दशक तक कम से कम 7-8 फीसदी की ग्रोथ रेट हासिल करनी होगी। और फोर्ब्स के अनुसार भारत की जीडीपी 4 लाख करोड़ के पार पहुंच गई है।

Image

जीडीपी ग्रोथ

India GDP Growth:भारत को लगभग तीन दशकों तक 9-10 प्रतिशत की वार्षिक दर से बढ़ने और लगातार इन्नोवेशन करने की जरूरत है। ऐसा करने ही भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बन पाएगा।भारत के जी-20 शेरपा और नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने रविवार को कहा कि ऐसा करके हम 2047 तक 35,000 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। भारत साल 2027 तक जापान और जर्मनी को पछाड़ तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगा। और अगर भारत ने 2047 का लक्ष्य पूरा कर लिया तो वह दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

इन्नोवेशन करेगा सपना पूरा

कांत ने टेक एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन मुंबई (टीईएएम) के कार्यक्रम 'मुंबई टेक वीक' (एमटीडब्ल्यू) के एक सत्र में कहा, ''हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं और 2027 तक हम जापान और जर्मनी को पीछे छोड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। हमारा लक्ष्य है कि 2047 में जब आजादी के सौ साल पूरे होंगे, तब तक भारत 35,000 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाए।कांत ने कहा कि इसका मतलब है 2047 तक भारत दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।उन्होंने कहा कि 35,000 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का मतलब है कि हमें करीब तीन दशकों तक 9-10 फीसदी की सालाना वृद्धि की जरूरत है और इसका मतलब है कि हमें लगातार नवाचार करने की जरूरत है। कांत ने कहा कि भारत ने 1.4 अरब लोगों की डिजिटल पहचान बनाई और तकनीकी रूप से देश बहुत आगे बढ़ गया है।

मोदी ने 2047 तक विकसित राष्ट्र का लक्ष्य दिया है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के लिए 2047 तक का लक्ष्य रखा है। इसके लिए एक्सपर्ट का कहना है कि भारत कम से कम अगले तीन दशक तक कम से कम 7-8 फीसदी की ग्रोथ रेट हासिल करनी होगी। और फोर्ब्स के अनुसार भारत की जीडीपी 4 लाख करोड़ के पार पहुंच गई है। और अभी हाल ही में जर्मनी ने जापान को पछाड़ कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन गई है। जबकि चीन दूसरे और अमेरिका पहले नंबर पर काबिज है।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article