बिजनेस

मुंबई के परेल में बनेगा भारत का सबसे ऊंचा टावर, होंगे 110 फ्लोर; ब्रिटेन की कंपनी करेगी निर्माण

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 24, 2022, 05:43 PM IST

अभी के समय में सबसे ऊंचा टावर पलैस रॉयले है जो मुंबई के वर्ली में स्थित है। इसकी ऊंचाई 320 मीटर (1,050 फीट) है। परेल की इस बिल्डिंग के बन जाने के बाद यह भारत का सबसे भंचा टावर होगा। इसकी घोषणा हो चुकी है और कंपनी इसका निर्माण भी जल्द शुरू करने वाली है।

Image

भारत का सबसे ऊंचा टावर (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

भारत की सबसे ऊंची बिल्डिंग मुंबई के परेल में बनने वाली है। ब्रिटेन स्थित एक कंपनी ने इसकी घोषणा की है। इस टावर में 110 फ्लोर होंगे। इसमें दुकानें, मॉल, होटल, अस्पताल सब होगा।

किसने की घोषणा

ब्रिटेन स्थित एसआरएएम और एमआरएएम समूह ने इसकी घोषणा की है। कंपनी ने कहा है कि वो मुंबई में भारत के सबसे ऊंचे टावर का निर्माण करेगी। निर्माण कंपनी ने कहा कि मुंबई के परेल-सेवरी इलाके में 110 मंजिलों की बहुउपयोगी इमारत का निर्माण किया जाएगा। कंपनी ने इस अल्ट्रा-शानदार प्रोजेक्ट को डिजाइन करने के लिए वेंकट पिल्लई डिजाइन स्टूडियो के प्रसिद्ध आर्किटेक्ट वेंकट पिल्लई को हायर किया है।

क्या कहा कंपनी ने

कंपनी ने एक बयान में कहा- "अपनी तरह की पहली गगनचुंबी इमारत में ऑफिस, दुकानें, एक मॉल, एक होटल, एक 50-बिस्तर वाला अस्पताल, सर्विस्ड अपार्टमेंट, एक जिम, स्विमिंग पूल, मनोरंजन केंद्र, 50-सीटर मूवी थिएटर, बैंक्वेट हॉल होगा।"

कंपनी उत्साहित

इस प्रोजेक्ट को लेकर एसआरएएम और एमआरएएम समूह उत्साहित दिख रही है। कंपनी इस प्रोजक्ट पर जल्द से जल्द काम करने की तैयारी कर रही है। कंपनी के डायरेक्टर राघव कपूर ने कहा ने कहा कि इस प्रोजेक्ट की कल्पना काफी पहले की गई थी। इस पर मुहर लगना अब तक किए गए हमारे काम के लिए केवल एक प्रशंसा नहीं होगी बल्कि हमारी विभिन्न टीमों और संस्थापक सदस्यों की व्यक्तिगत जीत होगी, जिन्होंने इस शिखर तक पहुंचने की कल्पना की थी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article