India Economic Conclave 2023 : भारत सुपर पॉवर बनने को आतुर है और उसे हासिल करने के लिए यह बेहतरीन मौका है। जिस तरह भारत की पूरी दुनिया सराहना कर रही है, ऐसा किसी देश के लिए बहुत कम होता है। भारत की महान विविधतापूर्ण जनसांख्यिकीय का विकास कर उसे संपन्न करने का यह बेहतरीन अवसर है। यह बातें टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने गुरुवार को इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव 2023 के आगाज में कही। विनीत जैन के अनुसार भारत की ग्रोथ स्टोरी की गवाही बुधवार को आए GDP के आंकड़े भी दे रहे हैं। ऐसे में भारतीय कारोबारियों के लिए यह बेहतरीन अवसर है। ऐसे में मुझे उम्मीद है कि इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव भारत को सुपर पॉवर बनाने की राह में एक अहम कड़ी साबित होगा।
भारत की ग्रोथ स्टोरी की दुनिया कर रही है सराहना
विनीत जैन ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसा बहुत कम होता है कि जब किसी देश के ग्रोथ को पूरी दुनिया में सराहा जाता है। हम किस्मत वाले हैं कि अमृत काल के दौर में हैं। जो कि यह वादा करता है कि भारत की महान विविधतापूर्ण जनसांख्यिकीय का फायदा उठाकर , पूरे भारत में संपन्नता लानी है। और ऐसा करने के लिए इससे अच्छा मौका नहीं हो सकता है। भारत की जीडीपी ने सभी उम्मीदों के विपरीत 7.2 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है। जो कि दुनिया में सबसे ज्यादा है। आज भारत की यह ग्रोथ स्टोरी है, जो कि हकीकत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व और साहसी सरकार में हम आगे बढ़ रही है। भारतीय कारोबारियों को इससे बेहतरीन मौका कभी नहीं मिला है। अहम बात यह कि आज ज्यादातर कारोबारी युवा हैं और वह आगे बढ़ने के लिए बेकरार हैं।
IEC बनेगा भारत के सुपर पॉवर बनने की राह की कड़ी
जैन ने कहा कि राष्ट्र की भावनाओं और उनके मंथन को देखते हुए , इस बार के इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव की थीम इंडिया: द इमर्जिंग थर्ड सुपरपॉवर बेहद तर्कसंगत है। और इस बार कॉन्क्लेव में इसी पर अहम रूप से फोकस रहेगा। खास तौर पर ऐसे मौके पर जब भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई इकोनॉमी है। वह G-20 की अध्यक्षता कर रहा है। मुझे पूरा भरोसा है कि IEC में दूरदर्शी नेताओं के विचार विमर्श से एक ऐसी रणनीति सामने आएगी, जिससे भारत विकास करते हुए एक प्रमुख वैश्विक महाशक्ति के रूप में आगे बढ़ेगा।
IEC के नौवें संस्करण में अपने-अपने क्षेत्र के दिग्गज एक छत के नीचे आए हैं, मुझे उम्मीद है कि इस मंच पर वह भारत का अर्थिक एजेंडा तय करेंगे। कॉन्क्लेव में इंफ्रास्ट्रक्चर, इन्नोवेशन, एजुकेशन, पर्यावरण जैसे मुद्दों पर अहम चर्चा होगी। और इस बात का पूरा भरोसा है कि इस मंथन के जरिए बिजनेस और ब्रांड को नई ऊर्जा मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने न केवल देश में एक स्थायित्व प्रदान किया है बल्कि दुनिया में सम्मान दिलाया है। इन परिस्थितियों में हमारे आगे बढ़ने के लिए सब-कुछ है।
