बिजनेस

भारत बना दुनिया का 5वां सबसे बड़ा शेयर बाजार, वैल्यूएशन हुई 3.31 लाख करोड़ डॉलर

भारत के घरेलू इक्विटी बाजारों में 28 मार्च से तेजी देखने को मिल रही है। देश में मैक्रोइकोनॉमिक स्थितियों में सुधार के बीच विदेशी निवेशकों की खरीदारी जारी है, जिसका भारतीय शेयर बाजार काफी अच्छा असर दिखा है।

Image

भारतीय स्टॉक मार्केट की वैल्यू

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • भारतीय शेयर बाजार बना दुनिया में 5वां सबसे बड़ा
  • भारतीय इक्विटी बाजार की वैल्यूएशन 3.31 लाख करोड़ डॉलर
  • मार्च से दिख रही है तेजी

Indian Stock Market Valuation : घरेलू इक्विटी मार्केट में हाल ही में आई तेजी के दम पर भारत ने दुनिया के पांचवें सबसे बड़े शेयर बाजार के रूप में अपनी पॉजिशन फिर से हासिल कर ली है। जनवरी में थोड़े समय के लिए फ्रांस इस मामले में भारत से आगे निकल गया था। मगर अब फिर से भारतीय शेयर बाजार ने पॉजिटिव परफॉर्मेंस के दम पर 5वीं रैंकिंग हासिल कर ली है। आगे जानिए और कौन-कौन से देश भारत से आगे हैं।

मार्च से आई तेजी

भारत के घरेलू इक्विटी बाजारों में 28 मार्च से तेजी देखने को मिल रही है। देश में मैक्रोइकोनॉमिक स्थितियों में सुधार के बीच विदेशी निवेशकों की खरीदारी जारी है, जिसका भारतीय शेयर बाजार काफी अच्छा असर दिखा है। सेंसेक्स और निफ्टी तब से करीब 10 फीसदी उछले हैं, जबकि बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप करीब 15 फीसदी चढ़े हैं। वहीं बीएसई बैंकेक्स भी करीब 13 फीसदी चढ़ा है।

ये देश हैं भारत से आगे

ब्लूमबर्ग के अनुसार दुनिया के 4 शेयर बाजार भारत से आगे हैं। इनमें अमेरिका, चीन, जापान और हॉन्ग-कॉन्ग शामिल हैं। विदेशी निवेशकों ने पिछले दो महीनों में भारतीय इक्विटी बाजार में करीब 6.3 अरब डॉलर का निवेश किया है।

किसकी कितनी है वैल्यूएशन

  • अमेरिका : 44.54 ट्रिलियन डॉलर
  • चीन : 10.26 ट्रिलियन डॉलर
  • जापान : 5.68 ट्रिलियन डॉलर
  • हॉन्ग-कॉन्ग : 5.14 ट्रिलियन डॉलर
  • भारत : 3.31 ट्रिलियन डॉलर
  • फ्रांस : 3.24 ट्रिलियन डॉलर

नोट : 1 ट्रिलियन डॉलर - 1 लाख करोड़ डॉलर

इस साल कितनी बढ़ी मार्केट कैपिटल

इस साल की शुरुआत से अब तक भारतीय शेयर बाजार की वैल्यूएशन में लगभग 330 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है।

डिस्क्लेमर : ध्यान रहे कि इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article