बिजनेस

India-Australia FTA: भारत-ऑस्ट्रेलिया में FTA फाइनल राउंड में, 15 नए क्षेत्रों पर भी मंथन

India-Australia FTA: आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता भारतीय निर्यातकों को कपड़ा, चमड़ा, फर्नीचर, आभूषण और मशीनरी सहित 6,000 से अधिक क्षेत्रों को ऑस्ट्रेलियाई बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच प्रदान करता है।

Image

भारत और ब्रिटेन के बीच FTA फाइनल राउंड में

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

India-Australia FTA:भारत और ऑस्ट्रेलिया व्यापक मुक्त व्यापार समझौते के लिए अगले दौर की बातचीत फिर शुरू हो गई। इस बातचीत में दोनों पक्षों के बीच समझौते से जुड़े कई मुद्दों पर सहमति बनने की संभावना है। दोनों देश पहले ही एक अंतरिम समझौता लागू कर चुके हैं और व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते (सीईसीए) के तहत इसका दायरा बढ़ाने पर चर्चा कर रहे हैं।अंतरिम समझौता- आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते (ईसीटीए) पर दिसंबर, 2022 में लागू हुआ। दोनों देशों के मुख्य वार्ताकार सिडनी में 10वें दौर की बातचीत शुरू करेंगे। यह बातचीत 19 से 22 अगस्त तक होगी।

4 मुद्दों पर बातचीत पूरी

उन्होंने कहा कि समझौते के कुल 19 क्षेत्रों में से हमने चार पर अपनी बातचीत पूरी कर ली है। कुछ अन्य मामलों में भी हमारी बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है। हमें बातचीत के इस दौर में 10 से अधिक क्षेत्रों पर सहमति बनने की उम्मीद है। अधिकारी ने कहा कि इस दौर में दोनों देशों के बीच वस्तुओं और सेवाओं में बाजार पहुंच पर चर्चा होने की संभावना है।

आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता भारतीय निर्यातकों को कपड़ा, चमड़ा, फर्नीचर, आभूषण और मशीनरी सहित 6,000 से अधिक क्षेत्रों को ऑस्ट्रेलियाई बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच प्रदान करता है। समझौते के तहत ऑस्ट्रेलिया ने लगभग 96.4 प्रतिशत निर्यात को लेकर भारत को शून्य-शुल्क पहुंच की पेशकश की है।

दूसरी ओर, आर्थिक सहयोग समझौते में पांच मुद्दों जैसे वस्तुओं, सेवाओं, डिजिटल व्यापार, सरकारी खरीद और उत्पत्ति के नियमों पर गहन और व्यापक रूप से जुड़ाव की परिकल्पना की गयी है। इन पर ईसीटीए के तहत सहमति जतायी गयी थी।

15 नए क्षेत्र शामिल

व्यापक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के तहत बातचीत के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया ने पारस्परिक रूप से अंतरिक्ष, खनन और खेल में सहयोग समेत 15 नये क्षेत्रों को भी शामिल किया है। भारत जिस व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा है, पहली बार ये क्षेत्र उसका हिस्सा बनेंगे।ओशिनिया क्षेत्र में ऑस्ट्रेलिया भारत का एक महत्वपूर्ण व्यापारिक भागीदार है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वस्तु व्यापार 2023-24 में लगभग 24 अरब डॉलर रहा।बीते वित्त वर्ष में ऑस्ट्रेलिया को भारत का निर्यात 7.94 अरब डॉलर था, जबकि आयात 16.15 अरब डॉलर था। 2021-22 से दोनों देशों के बीच व्यापार लगभग 25 अरब डॉलर के आसपास रहा है।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article