इनकम टैक्स

Tax Relief: एम्प्लॉयर से मिले एरियर पर टैक्स लगेगा या नहीं, क्या है नियम, जानें कैसे मिल सकती है छूट

Tax Relief on Arrears: अगर किसी को वेतन के साथ एरियर मिला है, तो वे टैक्सेबल होता है। मगर यदि आप एक फॉर्म जमा कर दें तो उस पर छूट मिल सकती है।

Image

एरियर पर टैक्स लगेगा या नहीं

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • एरियर होता है टैक्सेबल
  • फॉर्म 10ई जमा करने पर मिलेगी छूट
  • फॉर्म 10ई जमा न किया तो लगेगा टैक्स

Tax Relief on Arrears: अप्रेजल सीजन के दौरान कई कर्मचारियों को एरियर के रूप में वेतन मिला होगा। सामान्य से ज्यादा पैसा देखकर वे खुश हो सकते हैं, लेकिन कर्मचारियों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि यह इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने का सीजन भी है। तो, अगर किसी को वेतन के साथ एरियर मिला है, तो क्या वे टैक्सेबल होगा? आयकर नियमों के अनुसार इसका जवाब है हां। एरियर भी टैक्सेबल होता है। लेकिन एरियर के साथ अपना ITR दाखिल करने से पहले कुछ महत्वपूर्ण बातें जानना जरूरी है। टैक्सपेयर्स को ध्यान रखना चाहिए कि वे एरियर राशि पर कटौती का दावा कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें -

किस सेक्शन के तहत मिलती है टैक्स छूट

आयकर अधिनियम की धारा 89 उन व्यक्तियों को टैक्स बेनेफिट ऑफर करती है, जिन्हें अपने वेतन का कुछ हिस्सा ‘एरियर या एडवांस’ में मिला है। धारा 89 के तहत कटौती का दावा किसी साल के दौरान प्राप्त निम्नलिखित में से किसी पर भी किया जा सकता है :

1) एरियर या एडवांस में मिली सैलरी

2) पीएफ में से समय से पहले निकाला गया पैसा

3) ग्रेच्युटी

4) पेंशन की कम्युटेड वैल्यू

5) पारिवारिक पेंशन का एरियर

6) नौकरी जाने पर मिला मुआवज़ा

धारा 89 के तहत मिलने वाली राहत - क्लेम कैसे करें

यदि किसी को अपने वेतन का एरियर मिला है, तो वे धारा 89 के तहत उसे टैक्सेबल इनकम से डिडक्ट करने के लिए क्लेम कर सकता है। लेकिन उन्हें फॉर्म 10E जमा करना होगा। फॉर्म को आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर ऑनलाइन जमा करना होगा।

यदि कोई करदाता फॉर्म 10E फाइल नहीं करता है तो उसे एरियर पर छूट भी नहीं मिलेगी।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article