बिजनेस

Reliance Jio और टाटा कम्यूनिकेशंस को आयकर विभाग का नोटिस, जानें क्या है मामला

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jun 2, 2023, 12:34 PM IST

Reliance Jio और Tata Communications को आयकर विभाग ने नोटिस भेजा है। इसके पीछे की वजह IUC यानी इंटरकनेक्शन यूसेज चार्जेस हैं जो कॉलिंग पर कंपनियां एक-दूसरे को देती हैं।

Image

कंपनियों ने आयकर विभाग की मुंबई विंग द्वारा पिछले कुछ साल में इस मामले पर दिए आदेशों के खिलाफ अपील भी कर दी है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • जियो और टाटा को आईटी का नोटिस
  • आईयूसी के मामले में भेजा गया नोटिस
  • जियो ने अब तक नहीं दिया कोई जवाब

IT Notice To Reliance Jio And Tata Communication: आयकर विभाग ने आईयूसी यानी इंटरकनेक्शन यूसेज चार्जेस को लेकर रिलायंस जियो इंफोकॉम और टाटा कम्यूनिकेशंस को नोटिस भेजा है। इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने ये जानकारी दी है। इन दोनों कंपनियों ने आयकर विभाग की मुंबई विंग द्वारा पिछले कुछ साल में इस मामले पर दिए आदेशों के खिलाफ अपील भी कर दी है। ये मामला अब आयकर आयुक्त (अपील)के सामने पहुंच गया है। टाटा कम्यूनिकेशंस ने कहा है कि कंपनी ने इस नोटिस के खिलाफ अपील कर दी है, वहीं जियो ने अब तक इस मामले पर कोई जवाब नहीं दिया है।

क्या कहता है आयकर अधिनियम

इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार आयकर विभाग का मानना है कि आईटी एक्ट की धारा 195 के तहत देश की टेलीकॉम कंपनियों को विदेशी टेलीकॉम ऑपरेटर्स को आईयूसी भुगतान पर कटौती करनी चाहिए। ऐसा ना करने पर निर्धारित कंपनियां आईटी अधिनियम की धारा 201 के अनुसार सोर्स पर कटने वाले टीडीएस और ब्याज देने के लिए उत्तरदायी हैं।

क्या होता है इंटरकनेक्शन यूसेज चार्जेस?

आसान भाषा में समझाएं तो आईयूसी का मतलब, जब आप जियो से एयरटेल पर फोन करते हैं तो जियो एयरटेक को पैसा देती है और ऐसा ही एयरटेल से जियो पर कॉल करने पर होता है। बता दें कि बीते कई साल से आईयूसी टेलीकॉम कंपनियों के लिए एक विवाद का विषय बना हुआ है। दिलचस्प ये देखना होगा कि आगे दोनों कंपनियों द्वारा अपील किए जाने के बाद अब आयकर विभाग आगे क्या एक्शन लेगा।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article