बिजनेस

सिर्फ एक हफ्ते में सेंसेक्स की टॉप-10 में से 8 कंपनियों की मार्केट वैल्यू ₹1.69 लाख करोड़ बढ़ी

BSE Top 10 Companies: पिछले हफ्ते सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों में से 8 दिग्गजों का मार्केट कैप ₹1.69 लाख करोड़ बढ़ा। इसमें बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, टीसीएस और रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे आगे रहीं। हालांकि, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी को नुकसान झेलना पड़ा। आइए आपको सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में किसकी कितनी दौलत बढ़ी डिटेल में बताते हैं।

Image

Share Market

सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 1,69,506.83 करोड़ रुपये बढ़ गया। शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के बीच बजाज फाइनेंस सबसे ज्यादा लाभ में रही। पिछले सप्ताह, बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेकस 1,193.94 अंक या 1.47 प्रतिशत चढ़ गया।

किसको हुआ सबसे ज्यादा फायदा

शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), इन्फोसिस और बजाज फाइनेंस को लाभ हुआ। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और एलआईसी के मूल्यांकन में गिरावट आई।

इन कंपनियों की बढ़ी दौलत

समीक्षाधीन सप्ताह में बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन 40,788.38 करोड़ रुपये बढ़कर 6,24,239.65 करोड़ रुपये हो गया। इन्फोसिस की बाजार हैसियत 33,736.83 करोड़ रुपये बढ़कर 6,33,773.30 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण 30,970.83 करोड़ रुपये बढ़कर 11,33,926.72 करोड़ रुपये और रिलायंस इंडस्ट्रीज का 27,741.57 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 18,87,509.28 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मूल्यांकन 15,092.06 करोड़ रुपये बढ़कर 7,59,956.75 करोड़ रुपये रहा। आईसीआईसीआई बैंक को सप्ताह के दौरान 10,644.91 करोड़ रुपये का फायदा हुआ और इसका बाजार मूल्यांकन 10,12,362.33 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 6,141.63 करोड़ रुपये बढ़कर 14,84,585.95 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का मूल्यांकन 4,390.62 करोड़ रुपये बढ़कर 10,85,737.87 करोड़ रुपये हो गया।

इनकी घटी दौलत

इस रुख के उलट हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 12,429.34 करोड़ रुपये घटकर 6,06,265.03 करोड़ रुपये पर आ गया। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की बाजार हैसियत 1,454.75 करोड़ रुपये घटकर 5,53,152.67 करोड़ रुपये रह गई।

टॉप 10 कंपनियों की रैंकिंग

शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान रहा।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article