बिजनेस

मौसम विभाग का हीटवेव को लेकर अलर्ट, इन 10 शहरों में सबसे ज्यादा गर्मी, पारा 44 के पार

देश के अलग-अलग राज्यों में तेज गर्मी पड़ रही है। इस बीच आईएमडी ने कई राज्यों में हीट वेव की संभावना जताई है। इनमें पश्चिमी बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड और बिहार शामिल हैं।

Image

कई राज्यों में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • ओडिशा, झारखंड और बिहार में हीटवेव की संभावना
  • कई राज्यों में आ सकती है बारिश
  • पहाड़ों पर बर्फबारी की भी उम्मीद

Heat Wave in Indian Cities : देश के अधिकतर राज्यों में गर्मी लगातार बढ़ती चली जा रही है। अप्रैल खत्म होने वाला है और अगले महीने तापमान और बढ़ेगा। मई-जून से पहले अप्रैल में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखा दिए हैं। इस बीच मौसम विभाग ने 9 राज्यों में हीटवेव को लेकर चेतावनी दी है। ये चेतावनी आज (18 अप्रैल) के लिए दी गई है। देश के बहुत से शहरों में तापमान 40 के पार पहुंच गया है।

इन शहरों में रही सबसे अधिक गर्मी

बारीपदा में 44.2 डिग्री रहा तापमान

चंद्रपुर, ब्रह्मापुरी, बांकुरा, श्रीनिकेतन और पानागढ़ में पारा पहुंचा 43 के पार

अकोला, गोंदिया और अमरावती में 42 डिग्री पर है पारा

कोलकाता, दमदम, उलुबेरिया, कोंटाई और कृष्णानगर में भी तापमान 40-41.6 डिग्री तक है

इन राज्यों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी

  • पश्चिमी बंगाल
  • सिक्किम
  • ओडिशा
  • झारखंड
  • बिहार
  • उत्तर प्रदेश
  • आंध्र प्रदेश
  • पुडुचेरी

महाराष्ट्र का हाल बुरा

जिन शहरों में तापमान 40 के पार पहुंच गया है, उनमें बहुत सारे शहर महाराष्ट्र के हैं। बहुत सारे राज्य ऐसे भी हैं, जिनमें तापमान नॉर्मल से 5 डिग्री तक अधिक देखा जा रहा है। इनमें पश्चिमी बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और बिहार शामिल हैं।

जानिए उत्तर भारत का हाल

उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री अधिक है। इनमें पंजाब, उत्तर प्रदेश का अधिकतर हिस्सा, दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ शामिल हैं। इसी तरह छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश का भी यही हाल है। गुजरात, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकनाल, राजस्थान, विदर्भ के अलावा अंडमान निकोबार वे क्षेत्र हैं, जिनमें सामान्य से 2 से 3 डिग्री ज्यादा तापमान देखा गया।

इन शहरों में रही सबसे अधिक गर्मी

  • बारीपदा में 44.2 डिग्री रहा तापमान
  • चंद्रपुर, ब्रह्मापुरी, बांकुरा, श्रीनिकेतन और पानागढ़ में पारा पहुंचा 43 के पार
  • अकोला, गोंदिया और अमरावती में 42 डिग्री पर है पारा
  • कोलकाता, दमदम, उलुबेरिया, कोंटाई और कृष्णानगर में भी तापमान 40-41.6 डिग्री तक है

बारिश, बर्फबारी और आंधी-तूफान की संभावना

कई इलाकों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। इनमें जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं। पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ओले पड़ सकते हैं। उत्तर भारत में हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान आंधी-तूफान की संभावना है। वहीं कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, ओडिशा, जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित और मुजफ्फराबाद में भी आंधी-तूफान आ सकता है।

End of Article