बिजनेस

अगर ऐसा नहीं किया तो Google कर देगा आपका अकाउंट डिलीट, जीमेल, डॉक्स कुछ नहीं कर पाएंगे यूज

अगर आपका गूगल अकाउंट भी दो साल से इनेक्टिव है और आपने जल्द ही इसमें साइन इन करके इसे एक्टिव नहीं किया तो आपका गूगल अकाउंट भी डिलीट किया जा सकता है।

Image

गूगल इनेक्टिव अकाउंट डिलीट किए जाएंगे

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • गूगल डिलीट करेगी इनेक्टिव अकाउंट
  • 2 सालों से इनेक्टिव खाते होंगे डिलीट
  • जीमेल, डॉक्स कुछ नहीं कर पाएंगे यूज

Google Inactive Accounts : अल्फाबेट इंक (Alphabet Inc) की गूगल (Google) ने मंगलवार को कहा कि वह दो साल से पड़े इनेक्टिव अकाउंट (Inactive Account) को डिलीट करेगी। हैक समेत सेफ्टी खतरों को रोकने के लिए गूगल दिसंबर से अकाउंट डिलीट प्रोसेस शुरू करने जा रही है। कंपनी ने साफ किया है कि अगर कम से कम दो सालों से गूगल अकाउंट (Google Account) का इस्तेमाल या साइन इन नहीं किया गया है, तो कंपनी अकाउंट और सभी गूगल वर्कप्लेस में मौजूद कंटेंट को डिलीट करेगी।

गूगल वर्कप्लेस में जीमेल (Gmail), डॉक्स (Docs), ड्राइव (Drive), मीट (Meet) और कैलेंडर (Calender) के अलावा यूट्यूब (YouTube) और गूगल फोटोज (Google Photos) भी शामिल हैं।

आपका भी खाता हो सकता है डिलीट

अगर आपका गूगल अकाउंट भी दो साल से इनेक्टिव है और आपने जल्द ही इसमें साइन इन करके इसे एक्टिव नहीं किया तो आपका गूगल अकाउंट भी डिलीट किया जा सकता है। बता दें कि पॉलिसी में चेंज सिर्फ इंडिविजुअल गूगल अकाउंट पर लागू होगा। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार स्कूलों या बिजनेसों के अकाउंट डिलीट नहीं किए जाएंगे।

2020 में भी किया था ऐलान

2020 में, भी गूगल ने कहा था कि यह एक इनेक्टिव अकाउंट में स्टोर किए गए कंटेंट को हटाएगी, लेकिन अकाउंट को डिलीट नहीं करेगी। गूगल ने इनेक्टिव अकाउंट को डिलीट करने से पहले अकाउंट के ईमेल एडरेस और रिकवरी मेल पर कई नोटिफिकेशंस भेजेगा।

गूगल के इंटरनल एनालिसिस के मुताबिक इनेक्टिव खातों की संख्या जिन खातों का 2स्टेप-वेरिफिकेशन होना है उनके मुकाबले कम से कम 10 गुना है। ये खाते अकसर असुरक्षित होते हैं, और एक बार किसी खाते को लेकर कॉम्प्रोमाइज हो जाए तो इसका उपयोग आइडेंटिटी की चोरी से लेकर गलत कामों जैसे स्पैम के लिए किया जा सकता है।

ट्विटर (Twitter) भी कर चुका ऐलान

पिछले हफ्ते, एलन मस्क (Elon Musk) ने कहा था कि ट्विटर (Twitter) उन खातों को डिलीट करेगा जो कई वर्षों से इनेक्टिव हैं। इन खातों को अर्काइव किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि ऐसा छोड़े गए हैंडल को फ्री करने के लिए जरूरी है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article