बिजनेस

म्यूचुअल फंड निवेशक हैं तो न करें ये गलती, वरना फायदे की जगह रिटर्न मिलेगा जीरो

अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय निवेशक अक्सर ऐसी गलती कर बैठते हैं कि उनका निवेश फायदा देने के बजाए जीरो रिटर्न हो जाता है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं आपको किन गलतियों से बचना चाहिए?

Image

Mutual Fund

भारत में इन दिनों म्यूचुअल फंड और खासकर SIP में निवेश तेजी से बढ़ रहा है। लोग पारंपरागत निवेश विकल्पों जैसे FD की तुलना में म्यूचुअल फंड में अधिक रिटर्न देखते हैं, इसलिए इनकी ओर आकर्षित हो रहे हैं। लेकिन कई बार निवेशक कुछ ऐसी आम गलतियाँ कर बैठते हैं, जिनकी वजह से उन्हें वह रिटर्न नहीं मिलता जिसकी वे उम्मीद करते हैं। अगर आप इन गलतियों से बच जाएं, तो SIP आपके लिए बेहतरीन फायदेमंद साबित हो सकती है।

अक्सर लोग किसी के कहने पर या दोस्तों को देखकर बिना जानकारी जुटाए ही SIP शुरू कर देते हैं। वे न फंड का पिछला प्रदर्शन देखते हैं, न खर्चा अनुपात (Expense Ratio), और न ही यह समझने की कोशिश करते हैं कि फंड किस तरह निवेश कर रहा है। यह आदत नुकसान का कारण बन सकती है। इसलिए SIP शुरू करने से पहले हमेशा फंड का इतिहास, जोखिम प्रोफाइल और उसकी निवेश स्ट्रेटेजी बनाना बहुत जरुरी है। आज हम आपको म्यूचुअल फंड निवेशकों की ऐसी ही गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे उन्हें फायदा नहीं बल्कि रिटर्न जीरो हो रहा है।

सबसे बड़ी गलती

एक और बड़ी गलती है बिना लक्ष्य के निवेश शुरू करना। SIP का असली मकसद किसी खास वित्तीय लक्ष्य को पूरा करना होता है जैसे बच्चों की पढ़ाई, घर खरीदना या रिटायरमेंट फंड बनाना। अगर लक्ष्य ही स्पष्ट नहीं होगा तो न तो सही फंड चुना जा सकेगा और न ही निवेश को अनुशासन के साथ जारी रखा जा सकेगा।

कई लोग बाजार की चाल देखकर भी गलत फैसले ले लेते हैं। बाजार थोड़ा गिरा नहीं, उन्होंने SIP बंद कर दी, और जब बाजार चढ़ा तो फिर शुरू कर दी। यह बिल्कुल गलत तरीका है। SIP ही इसलिए बनाई गई है कि आप बाजार के उतार-चढ़ाव से परेशान हुए बिना लंबी अवधि में अपने लक्ष्य पूरे कर सकें। SIP बार-बार रोकने और शुरू करने से औसत लागत का फायदा खत्म हो जाता है और फंड की ग्रोथ भी रुक जाती है।

ये भी गलती कर बैठते हैं निवेशक

इसके अलावा निवेश राशि का सही अनुमान न लगाना भी एक आम गलती है। कई लोग शुरुआत में जरूरत से ज्यादा बड़ी राशि लगाने लगते हैं, जिससे हर महीने का बजट बिगड़ जाता है। वहीं कई लोग बहुत कम रकम से SIP शुरू करते हैं, जिससे लक्ष्य समय पर हासिल नहीं हो पाता। इसलिए SIP शुरू करने से पहले यह जरूर तय करें कि आपका लक्ष्य क्या है, कितने समय में उसे पाना है और उसकी जरूरत के हिसाब से निवेश की सही राशि चुनें। अगर आप इन छोटी-छोटी गलतियों से बच जाएं और अनुशासित तरीके से निवेश करें, तो SIP आपके लिए लंबे समय में शानदार परिणाम दे सकती है।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article