बिजनेस

शेयर हो तो ऐसा, Kaynes Technology ने 6 महीनों में किया पैसा डबल, निवेशक मालामाल

आज केनेस टेक्नोलॉजी का शेयर बीएसई पर 1139.60 रु पर बंद हुआ। अगर हम केनेस टेक्नोलॉजी के आईपीओ के प्राइस बैंड के ऊपरी प्राइस यानी 587 रु से भी कंपेयर करें तो इसका शेयर 94.13 फीसदी रिटर्न दे चुका है।

Image

केनेस टेक्नोलॉजी के शेयर ने कराया मुनाफा

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • केनेस टेक्नोलॉजी ने किया पैसा डबल
  • 6 महीनों में दिया 94 फीसदी रिटर्न
  • आईपीओ से अब तक बनाया मालामाल

Kaynes Technology Share : शेयर बाजार (Share Market) में आपका पैसा बहुत जल्दी डबल हो सकता है। शेयर बाजार (Share Market) में जितना जोखिम है, उतना ही अधिक रिटर्न की उम्मीद। इसीलिए निवेशक शेयर बाजार की तरफ आकर्षित होते हैं। शेयर बाजार में पहले से लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में पैसा लगाने के साथ-साथ किसी कंपनी के आईपीओ (IPO) में निवेश करके भी अच्छा रिटर्न हासिल किया जा सकता है। बहुत सी कंपनियों के आईपीओ (IPO) से निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिला है। इसी तरह की एक कंपनी के बारे में आपको हम यहां बताएंगे।

कब आया था आईपीओ

केनेस टेक्नोलॉजी (Kaynes Technology) का आईपीओ पिछले साल नवंबर में आया था। केनेस टेक्नोलॉजी (Kaynes Technology) का आईपीओ 10 नवंबर को खुलकर 14 नवंबर को बंद हुआ था। इसके आईपीओ में शेयरों के लिए 559 रु से 587 रु का प्राइस बैंड तय किया गया था।

कैसे हुए पैसे डबल

आज केनेस टेक्नोलॉजी का शेयर बीएसई पर 1139.60 रु पर बंद हुआ। अगर हम केनेस टेक्नोलॉजी के आईपीओ के प्राइस बैंड के ऊपरी प्राइस यानी 587 रु से भी कंपेयर करें तो इसका शेयर 94.13 फीसदी रिटर्न दे चुका है। यानी इसने 6 महीनों में निवेशकों का पैसा करीब डबल कर दिया है।

लगातार दिया दमदार रिटर्न

  • लिस्टिंग वाले दिन (22 नवंबर 2022) से अब तक दिया 65.14 फीसदी रिटर्न
  • 2023 में अब तक दिया है 53.90 फीसदी रिटर्न
  • एक महीने में दिया करीब 21 फीसदी रिटर्न
  • 5 दिन में दिया है 10.65 फीसदी रिटर्न

कितनी है मार्केट कैपिटल

केनेस टेक्नोलॉजी के शेयर ने अब तक 1,247.35 रु का सबसे ऊंचा स्तर छुआ है, जबकि लिस्टिंग के बाद से इसका शेयर 625.05 रु के निचले स्तर फिसला है। कंपनी की मार्केट कैपिटल इस समय 6,625.92 करोड़ रु है।

क्या है केनेस टेक्नोलॉजी का बिजनेस

केनेस टेक्नोलॉजी एक एंड-टू-एंड और आईओटी (Internet of Things) सॉल्यूशन इनेबल्ड इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। केनेस टेक्नोलॉजी की शुरुआत 2008 में की गई थी।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक कंपनी के शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article