बिजनेस

1 लाख रुपए है सैलरी तो कहां कितना लगाएं पैसा?

फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स का कहना है कि ज्यादा कमाने का मतलब यह नहीं है कि आप बेहिसाब खर्च करें। अगर आप हर महीने अपनी आय का करीब 40-50% जरूरी खर्चों पर और 10% इमरजेंसी फंड के लिए अलग रखें, तो बाकी बची रकम निवेश करके करोड़पति बनना आसान हो सकता है। म्यूचुअल फंड जैसे विकल्प लंबे समय में आपको शानदार रिटर्न दिला सकते हैं। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि आप कहां पैसा लगा सकते हैं?

Image

Investment

आजकल बड़ी सैलरी कमाने वालों की संख्या भले ही बढ़ रही हो, लेकिन समझदारी से निवेश करना अब भी चुनौती बना हुआ है। अगर आपकी सैलरी हर महीने 1 लाख रुपये है तो आप सिर्फ 10 साल में 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा बेवजह खर्च करने की बजाय सही जगह निवेश करें।

फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स का कहना है कि ज्यादा कमाने का मतलब यह नहीं है कि आप बेहिसाब खर्च करें। अगर आप हर महीने अपनी आय का करीब 40-50% जरूरी खर्चों पर और 10% इमरजेंसी फंड के लिए अलग रखें, तो बाकी बची रकम निवेश करके करोड़पति बनना आसान हो सकता है। म्यूचुअल फंड जैसे विकल्प लंबे समय में आपको शानदार रिटर्न दिला सकते हैं। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि आप कहां पैसा लगा सकते हैं?

अगर आपका उद्देश्य रिटायरमेंट या लंबी अवधि का कोरपस बनाना है, तो SIP सबसे उपयुक्त और उच्च रिटर्न देने वाला विकल्प है विशेषकर अगर आप हर साल राशि बढ़ाते जाएं। वहीं, PPF एक सुरक्षित और टैक्स-फ्री निवेश विकल्प है जो पुराने जमाने से भरोसेमंद माना जाता है।

SIP (Systematic Investment Plan)

अगर आपकी सैलरी 1 लाख रुपये है और आप निवेश की योजना बना रहे हैं, तो SIP और PPF दोनों बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि लंबी अवधि के लिए SIP सबसे स्मार्ट तरीका है। अगर आप हर महीने 15,000 रुपये SIP में डालते हैं, चाहे वो बड़े-कैप म्यूचुअल फंड हों या बैलेंस्ड फंड, तो औसतन 12% सालाना रिटर्न मिल सकता है। अगर आप स्टेप-अप SIP का विकल्प चुनते हैं यानी हर साल निवेश राशि में 10% की बढ़ोतरी करते हैं, तो 20 साल में आपका कुल निवेश करीब 1.03 करोड़ रुपये होगा। इस पर मिलने वाला रिटर्न लगभग 1.95 करोड़ रुपये रहेगा और मैच्योरिटी पर आपके पास करीब 2.98 करोड़ रुपये यानी लगभग 3 करोड़ रुपये का मजबूत रिटायरमेंट फंड तैयार हो जाएगा।

PPF (पब्लिक प्रोविडेंट फंड)

वहीं, सुरक्षित निवेश चाहने वालों के लिए PPF (पब्लिक प्रोविडेंट फंड) एक भरोसेमंद साधन है। अगर आप हर महीने 5,000 रुपये इसमें जमा करते हैं, तो 7.1% सालाना ब्याज दर (अगस्त 2025 तक) के हिसाब से 15 साल में आपका कुल निवेश 9 लाख रुपये होगा। मैच्योरिटी पर यह रकम बढ़कर लगभग 15.77 लाख रुपये हो जाएगी। इसकी खासियत यह है कि इसमें निवेश, ब्याज और मैच्योरिटी—तीनों ही पूरी तरह टैक्स-फ्री रहते हैं।
Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article