बिजनेस

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल को मिला 492 करोड़ रु का टैक्स नोटिस, जानिए कैसे की गड़बड़ी

ICICI Prudential Gets GST Notice: जिन कंपनियों को नोटिस मिले हैं, उनमें आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस भी है, जिस पर लगभग 492 करोड़ रु की जीएसटी देनदारी बाकी है।

Image

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल को जीएसटी नोटिस मिला

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल को मिला जीएसटी नोटिस
  • नोटिस में 492 करोड़ की मांग
  • जीएसटी चोरी के कई मामले सामने आए

ICICI Prudential Gets GST Notice: वस्तु एवं सेवा कर (GST) रेवेन्यू में लीकेज (गड़बड़ी) को रोकने के लिए काम करने वाली एक केंद्रीय एजेंसी ने 30 बीमा कंपनियों में से कम से कम छह के खिलाफ अपनी जांच पूरी कर ली है। ये जांच इन कंपनियों के अपने एजेंटों को कमीशन भुगतान के मामले गड़बड़ी से संबंधित है। इस मामले में इन कंपनियों को शो-कॉज नोटिस भेजा जाएगा। इन्हीं में से आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस (ICICI Prudential Life Insurance) को जीएसटी की देनदारी के मामले में 492 करोड़ रु का नोटिस भेजा गया है।

क्यों भेजा गया आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल को नोटिस

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार जिन कंपनियों को इस तरह के नोटिस मिले हैं, उनमें आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस भी है, जिस पर लगभग 492 करोड़ रु की जीएसटी देनदारी बाकी है।

सीजीएसटी अधिनियम की धारा 74, जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) को उन मामलों में जांच पूरी होने पर नोटिस जारी करने की अनुमति देती है जहां गलत तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ उठाया गया हो।

जीएसटी चोरी के कई मामले सामने आए

मुंबई और मेरठ की टीमों सहित डीजीजीआई की कई यूनिट्स ने 5,500 करोड़ रु से अधिक की संदिग्ध जीएसटी चोरी को लेकर कई बीमा कंपनियों की जांच शुरू की है। स्टॉक एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में नोटिस में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ने कहा कि इसे डीजीजीआई से जुलाई 2017 से जुलाई 2022 के लिए 492 करोड़ रु का कारण बताओ-सह-मांग नोटिस (Show-Cause-Cum-Demand Notice) मिला है।

कंपनी ने कहा कि वह नोटिस का जवाब देने के लिए उचित कदम उठाएगी। कंपनी ने कहा कि उसने इस संबंध में कोई लायबिलिटी स्वीकार किए बिना 190 करोड़ रुपये जमा किए हैं।

एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस को भी मिला नोटिस

पिछले हफ्ते, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी को जुलाई 2017 से 31 मार्च, 2022 की अवधि के लिए 942.18 करोड़ रुपये की देनदारी पर जीएसटी अथॉरिटी से कारण बताओ-सह-मांग नोटिस मिला था। एचडीएफसी लाइफ के बाद, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल को भी इसी तरह का नोटिस मिला है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article