बिजनेस

ICICI Bank: एसोसिएट कंपनी में हिस्सेदारी बेचेगा ICICI Bank, मिलेंगे 160-190 करोड़ रु, कौन है खरीदार

ICICI Bank Stake Sale: आईसीआईसीआई मर्चेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में हिस्सेदारी फर्स्ट डेटा होल्डिंग्स 1 (नीदरलैंड) बीवी को बेची जाएगी, जो इलेक्ट्रॉनिक कॉमर्स और पेमेंट सर्विसेज में ग्लोबल लीडर है। इस लेन-देन के पूरा होने के नतीजे में आईएमएसपीएल बैंक की सहयोगी कंपनी नहीं रहेगी।

Image

एसोसिएट कंपनी में हिस्सेदारी बेचेगा ICICI Bank

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • हिस्सेदारी बेचेगा ICICI Bank
  • एसोसिएट कंपनी में हिस्सेदारी बेचेगा
  • 19 फीसदी हिस्सा बेचेगा

ICICI Bank Stake Sale: प्राइवेट सेक्टर का आईसीआईसीआई बैंक अपनी सहयोगी कंपनी आईसीआईसीआई मर्चेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (आईएमएसपीएल) में 19 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगा। एक्सचेंज फाइलिंग में बैंक ने कहा कि उसे आईसीआईसीआई मर्चेंट में हिस्सेदारी बिक्री से उसे 160-190 करोड़ रुपये मिलेंगे। बिक्री 30 जून, 2025 से पहले होने की उम्मीद है। बैंक ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, "आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने आज आयोजित अपनी मीटिंग में बैंक की सहयोगी कंपनी आईसीआईसीआई मर्चेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में 19% हिस्सेदारी की बिक्री के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।"

ये भी पढ़ें -

किसे बेची जाएगी हिस्सेदारी

आईसीआईसीआई मर्चेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में हिस्सेदारी फर्स्ट डेटा होल्डिंग्स 1 (नीदरलैंड) बीवी को बेची जाएगी, जो इलेक्ट्रॉनिक कॉमर्स और पेमेंट सर्विसेज में ग्लोबल लीडर है। इस लेन-देन के पूरा होने के नतीजे में आईएमएसपीएल बैंक की सहयोगी कंपनी नहीं रहेगी।

ICICI Merchant Services business

एक्सचेंज फाइलिंग में बैंक ने बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान आईसीआईसीआई मर्चेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड का रेवेन्यू 4.75 अरब रुपये रहा। 31 मार्च 2024 को कंपनी की कुल संपत्ति 6.45 अरब रुपये थी।

शेयर में आई मजबूती

इस बीच शुक्रवार को आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 16.15 रु या 1.22 फीसदी की मजबूती के साथ 1345.10 रु पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की मार्केट कैपिटल 9.49 लाख करोड़ रु है। बीते 5 दिन में इसका शेयर 1.52 फीसदी और 1 महीने में 7.28 फीसदी मजबूत हुआ है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article