बिजनेस

ICICI Bank Share Price Target: कितनी छलांग मारेगा ये स्टॉक? जानें एक्सपर्ट ने कितना दिया ICICI Bank Share Price Target

ICICI Bank Share Price Target: मार्केट एक्सपर्ट अमोल आठवले के अनुसार, ICICI Bank का शेयर निवेशकों को रडार में रखना चाहिए। इस शेयर के लिए स्टॉप लॉस 1083 रुपये रहेगा। साथ ही शेयर का लिए टारगेट प्राइस 1150 रुपये रहेगा।

Image

ICICI Bank Share Price Target

Photo : iStock

ICICI Bank Share Price Target: ET Now Swadesh के खास शो में मार्केट एक्सपर्ट ने बैंकिंग सेक्टर के स्टॉक में निवेश की सलाह निवेशकों को दी है। मार्केट एक्सपर्ट अमोल आठवले ने बताया कि इंडेक्स को अपट्रेंड मोमेंटम में मेंटेन रखना है, तो बैंकिंग सेक्टर का चलना काफी जरूरी है। इंडेक्स पिछले दिनों काफी कंसोलिडेट हुआ है। यहां से मुझे चांसेज दिख रहे हैं, कि बैंक निफ्टी भी आने वाले दिनों में योगदान दे सकता है। इसमें ICICI बैंक का स्टॉक भी टेक्निकल बाउंस बैक दे सकता है।

ICICI Bank Share Price Target

मार्केट एक्सपर्ट अमोल आठवले के अनुसार, ICICI Bank का शेयर निवेशकों को रडार में रखना चाहिए। इस शेयर के लिए स्टॉप लॉस 1083 रुपये रहेगा। साथ ही शेयर का लिए टारगेट प्राइस 1150 रुपये रहेगा।

ICICI Bank Dividend History

ICICI Bank शेयरधारकों को लगातार डिविडेंड देते आ रही है। जुलाई 2021 में कंपनी ने 2 रुपये का डिविडेंड दिया था। अगस्त 2022 में कंपनी ने 5 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया। अगस्त 2023 में कंपनी ने 8 रुपये का डिविडेंड दिया।

ICICI Bank Share Price History

BSE Analytics से मिले आंकड़ों के मुताबिक, ICICI Bank के स्टॉक ने एक साल में निवेशकों को 17.60 प्रतिशत रिटर्न दिया है। इस साल की शुरुआत से लेकर अभी तक ये शेयर 10.37 प्रतिशत बढ़ा है। एक महीने में इस शेयर में 1.40 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article