बिजनेस

2 साल में कैसे बचाएं 10 लाख रुपये? जानें इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी

अगर आप सिर्फ 2 साल में ₹10 लाख की राशि जमा कर सकते हैं, तो आपकी वित्तीय स्थिति कितनी मजबूत हो जाएगी। लेकिन इसके लिए सिर्फ बचत करना ही काफी नहीं है, पैसा सही जगह निवेश करना भी जरूरी है। सही निवेश रणनीति अपनाकर आप न सिर्फ जोखिम कम कर सकते हैं, बल्कि अच्छा रिटर्न भी पा सकते हैं।

Image

Investment

अगर आप अगले 2 साल में 10 लाख रुपए जुटाना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। अगले 2 साल में ₹10 लाख की राशि बचाने के लक्ष्य के लिए एक सही और सुविचारित निवेश योजना बहुत जरूरी है। सबसे पहले आपको अपनी मासिक आय और खर्चों का आंकलन करना होगा और गैर-जरूरी खर्चों में कटौती करनी होगी। इसके बाद आप अपनी बचत को सही जगह निवेश करके इसे बढ़ा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि आप कैसे 2 साल में 10 लाख रुपए जमा कर सकते हैं?

ऐसे करें प्लानिंग

निवेश के लिए सबसे आसान और लोकप्रिय विकल्पों में सोना और म्यूचुअल फंड्स शामिल हैं। सोने में निवेश करने से आपको मुद्रास्फीति और आर्थिक अनिश्चितताओं से बचाव मिलता है। यदि आप हर महीने ₹20,000 सोने में निवेश करते हैं और इसकी वार्षिक वृद्धि लगभग 10% रहती है, तो 2 साल में आपकी कुल राशि लगभग ₹5.31 लाख हो सकती है।

इसी तरह म्यूचुअल फंड्स में SIP (Systematic Investment Plan) के माध्यम से निवेश करना भी एक अच्छा विकल्प है। यदि आप हर महीने ₹20,000 म्यूचुअल फंड्स में डालते हैं और इसका वार्षिक रिटर्न लगभग 12% रहता है, तो 2 साल में यह राशि लगभग ₹5.41 लाख तक पहुंच सकती है।

ऐसे समझें कैलकुलेशन

अगर आप दोनों विकल्पों को मिलाकर निवेश करते हैं, यानी सोना और म्यूचुअल फंड्स में समान रूप से राशि लगाते हैं, तो कुल मासिक निवेश ₹40,000 होगा। इस रणनीति के अनुसार 2 साल में आपकी कुल राशि लगभग ₹10.72 लाख तक पहुंच सकती है। यह लक्ष्य पूरे दो वर्षों में नियमित निवेश और सही योजना से आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।

हालांकि, म्यूचुअल फंड्स में बाजार का जोखिम रहता है। इसलिए निवेश से पहले अपनी जोखिम सहिष्णुता का मूल्यांकन करना जरूरी है। यदि आप कम जोखिम लेना चाहते हैं, तो कॉर्पोरेट बॉन्ड्स और फिक्स्ड डिपॉज़िट्स (FDs) जैसे विकल्पों पर भी ध्यान दें, जो लगभग 7-10% वार्षिक रिटर्न देते हैं।

आप ₹40,000 मासिक बचत करके इसे सही निवेश विकल्पों में लगाते हैं, तो अगले 2 साल में ₹10 लाख का लक्ष्य आसानी से हासिल किया जा सकता है। सही योजना और अनुशासन से निवेश करना ही आपके पैसे को बढ़ाने का सबसे आसान और सुरक्षित तरीका है।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article