बिजनेस

सेविंग्स अकाउंट पर मिलेगा तीन गुना ज्यादा ब्याज, बस करना होगा ये काम

आमतौर पर बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर 7 से 8 प्रतिशत तक ब्याज देते हैं, लेकिन थोड़ी समझदारी से आप अपने सेविंग्स या करेंट अकाउंट में रखे पैसे पर भी इतना ही ब्याज कमा सकते हैं। जैसे ही आपके खाते में बैलेंस एक तय लिमिट से ज्यादा हो जाता है, तो एक्स्ट्रा अमाउंट अपने-आप फिक्स्ड डिपॉजिट में ट्रांसफर हो जाता है। इस पर आपको सेविंग अकाउंट से ज्यादा ब्याज मिलता है।

Image

Saving account

हममें से ज्यादातर लोग बैंक में सेविंग्स या करेंट अकाउंट तो खुलवा लेते हैं, लेकिन बैंक की कई फायदेमंद सुविधाओं के बारे में जानकारी नहीं रखते। अगर आप भी अपने सेविंग एकाउंट्स में पैसे रखते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। वैसे तो सेविंग अकाउंट पर 2.5-3 परसेंट का ब्याज मिलता है लेकिन अगर हम कहें कि आपको सेविंग अकाउंट पर तीन गुना तक ब्याज मिल सकता है तो क्या आप मानेंगे? जी हां ये बात बिलकुल सच है, सेविंग अकाउंट पर एक सुविधा है ऑटो स्वीप सर्विस (Auto Sweep Service), जो आपकी आम बचत को ज्यादा कमाई में बदल सकती है। अगर आप इसका सही इस्तेमाल करें, तो अपने बैंक अकाउंट में रखे पैसों पर तीन गुना तक ज्यादा ब्याज कमा सकते हैं।

अभी कितना मिलता है ब्याज?

आमतौर पर बैंक सेविंग अकाउंट पर 2.5% से 3% तक का ब्याज देते हैं, जबकि फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर यही ब्याज दर 7% से 8% तक होती है। ऑटो स्वीप सर्विस की खासियत यह है कि यह आपके सेविंग या करेंट अकाउंट को FD से लिंक कर देती है। जैसे ही आपके खाते में बैलेंस एक तय लिमिट से ज्यादा हो जाता है, अतिरिक्त राशि अपने-आप फिक्स्ड डिपॉजिट में ट्रांसफर हो जाती है। इस पर आपको सेविंग अकाउंट से ज्यादा ब्याज मिलता है।

मान लीजिए अगर आपने अपनी स्वीप लिमिट ₹50,000 तय की है और आपके अकाउंट में ₹80,000 हैं, तो अतिरिक्त ₹30,000 अपने आप FD में जमा हो जाएंगे। इससे आपको FD जितना ब्याज मिलेगा। जरूरत पड़ने पर आप इस FD से पैसा कभी भी वापस खाते में ट्रांसफर कर सकते हैं। यानी आपको न सिर्फ ज्यादा ब्याज मिलता है, बल्कि पैसों की लिक्विडिटी भी बनी रहती है।

कैसे करती है काम?

इस सर्विस का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह पूरी तरह ऑटोमैटिक होती है। आपको FD बनाने या तोड़ने के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं होती। यह उन लोगों के लिए भी उपयोगी है जिन्हें निवेश की ज्यादा जानकारी नहीं है, क्योंकि यह सेवा अपने आप पैसे को सही जगह निवेश कर ब्याज बढ़ाने का काम करती है।

अगर आप इस सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इसे शुरू करना बहुत आसान है। आप चाहे तो अपने बैंक की ब्रांच में जाकर इसे एक्टिव करा सकते हैं या फिर ऑनलाइन बैंकिंग या मोबाइल ऐप से भी शुरू कर सकते हैं। इसके लिए अकाउंट में लॉग इन करें, फिक्स्ड डिपॉजिट वाले सेक्शन में जाएं, ‘ऑटो स्वीप फेसिलिटी’ का ऑप्शन चुनें, अपनी लिमिट तय करें और ‘सबमिट’ पर क्लिक करें। इसके बाद आपका अकाउंट अपने आप अतिरिक्त बैलेंस को FD में बदलकर आपको ज्यादा ब्याज दिलाने लगेगा।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article