बिजनेस

Mutual Fund: SIP छोड़िए एक साथ 5 लाख रु लगाइए, बैठे-बैठे इतने में साल में बन जाएंगे करोड़पति

Mutual Fund SIP: यदि आपने 5 लाख रु का निवेश किसी अच्छी स्कीम में कर दिया और आपको सालाना 15 फीसदी रिटर्न मिलता है तो 22 साल बाद आपके हाथ में 1.08 करोड़ रु आ जाएंगे। यानी 22 साल में आपको 15 फीसदी सालाना रिटर्न के हिसाब से 1.03 करोड़ रु का फायदा होगा।

Image

5 लाख से बन जाएंगे 1 करोड़

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • लम्पसम निवेश से बनें करोड़पति
  • 5 लाख करने होंगे निवेश
  • मगर म्यूचुअल फंड में जोखिम भी होता है

Mutual Fund SIP: म्यूचुअल फंड में आम तौर पर SIP के जरिए निवेश करने को सबसे अच्छा ऑप्शन माना जाता है। छोटे निवेशकों के लिए ये एक बढ़िया ऑप्शन भी है, क्योंकि वे छोटी-छोटी राशि का निवेश करके लॉन्ग टर्म में एक बड़ा फंड बना सकते हैं। मगर यदि किसी के बड़ी रकम है तो वो एक साथ उसे निवेश करके ज्यादा मुनाफा कमा सकता है। इसे लम्पसम इंवेस्टमेंट कहते हैं। लम्पसम इंवेस्टमेंट में आप किसी म्यूचुअल फंड स्कीम में एक साथ बड़ी रकम लगाते हैं, जिस पर आपको समय के साथ ज्यादा रिटर्न मिलता है। लम्पसम निवेश आपको जल्दी करोड़पति भी बना सकता है। आपको सिर्फ एक बार में 5 लाख रु लगाने होंगे। 5 लाख रु लगाकर आप कितने में करोड़पति बन सकते हैं, आइए जानते हैं।

ये भी पढ़ें -

म्यूचुअल फंड लम्पसम कैलकुलेटर

यदि आपने 5 लाख रु का निवेश किसी अच्छी स्कीम में कर दिया और आपको सालाना 15 फीसदी रिटर्न मिलता है तो 22 साल बाद आपके हाथ में 1.08 करोड़ रु आ जाएंगे। यानी 22 साल में आपको 15 फीसदी सालाना रिटर्न के हिसाब से 1.03 करोड़ रु का फायदा होगा। मगर यहां रिटर्न अनुमानित है, जो कि लॉन्ग टर्म में कम या ज्यादा भी रह सकता है।

How To Become Crorepati By Investing In Mutual Fund

म्यूचुअल फंड में निवेश करके करोड़पति कैसे बनें

म्यूचुअल फंड की गणना कैसे की जाती है

म्यूचुअल फंड की गणना कैसे की जाती है इसका जवाब बेहद आसान है। ऑनलाइन कई म्यूचुअल फंड कैलकुलेटर हैं, जिनमें निवेश की रकम डालकर चेक कर सकते हैं। ऊपर बताई गई कैलकुलेशन के हिसाब से यदि आपको सालाना 12 फीसदी रिटर्न मिलता है तो आपको करोड़पति बनने में 27 साल लगेंगे।

How To Become A Crorepati Overnight

लम्पसम इंवेस्टमेंट के कई फायदे

क्या म्यूचुअल फंड में प्रति माह 500 का निवेश कर सकते हैं

यदि आप एसआईपी के जरिए निवेश शुरू करें तो आराम से 500 रु की एसआईपी से भी शुरुआत की जा सकती है। कई फंड 500 रु से निवेश शुरू करने की सुविधा देते हैं।

म्यूचुअल फंड में प्रति माह कितना निवेश करना है

ये आपके ऊपर है कि आप कितना निवेश करना चाहते हैं। शुरुआत 500 रु से होती है। उसके ऊपर आप जितना चाहें निवेश कर सकते हैं।

How To Become Crorepati In 10 Years

10 साल में करोड़पति कैसे बनें?

म्यूचुअल फंड में सबसे अच्छी पॉलिसी (स्कीम) कौन सी है

इसका कोई सटीक जवाब नहीं हो सकता। ये किसी फंड के रिटर्न पर आधारित है। बाकी जानकार हमेशा निवेशकों को डायवर्सिफाइड पोर्टफोलियो बनाने की सलाह देते हैं।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर म्यूचुअल फंड के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। म्यूचुअल फंड में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article