बिजनेस

55 हजार इन-हैंड-सैलरी में हर महीने कितने रुपये बचाने चाहिए? क्या है खर्च का सही तरीका

55k salary budget plan: एक सही प्लानिंग और अनुशासन के साथ आप अपनी फाइनेंशियल लाइफ को मजबूत बना सकते हैं और भविष्य की चिंताओं से मुक्त हो सकते हैं।

Image

55k salary budget plan (Photo: iStock)

55k salary budget plan: आज के समय में अच्छी सैलरी होने के बावजूद कई लोग बचत नहीं कर पाते। हालांकि, एक सही फाइनेंशियल प्लानिंग के जरिए आप आसानी से हर महीने अच्छी बचत कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको 50-30-20 नियम, जिसे सैलरी को खर्च करने का बजटिंग फ्रेमवर्क कहा जाता है, के बारे में ही बता रहे हैं-

ऐसे करें फाइनेंशियल प्लानिंग

सैलरी को खर्च करने का तरीका 50-30-20 नियम आपकी आय को तीन हिस्सों में बांटकर खर्च और बचत को संतुलित करता है। उदाहरण के लिए मान लीजिए आप हर महीने 55,000 रुपये इन-हैंड सैलरी पाते हैं तो इसे खर्च करने का तरीका कुछ यूं होना चाहिए-

50% – जरूरी खर्च (Needs)

इस नियम के अनुसार आपकी सैलरी का 50% यानी करीब 27,500 रुपये जरूरी खर्चों के लिए होना चाहिए। इसमें घर का किराया, राशन, बिजली-पानी का बिल, मोबाइल रिचार्ज, ट्रांसपोर्ट और EMI जैसी जरूरी चीजें शामिल होती हैं। यह हिस्सा आपकी बेसिक जरूरतों को पूरा करने के लिए होता है, इसलिए इसे नियंत्रित रखना बहुत जरूरी है।

30% – इच्छाएं (Wants)

आपकी सैलरी का 30% यानी लगभग 16,500 रुपये आपकी इच्छाओं के लिए होता है। इसमें बाहर खाना, शॉपिंग, मूवी, ट्रैवल और लाइफस्टाइल खर्च शामिल होते हैं। यह हिस्सा आपकी जिंदगी को आरामदायक और मजेदार बनाता है, लेकिन अगर आप ज्यादा बचत करना चाहते हैं तो इस हिस्से को थोड़ा कम भी कर सकते हैं।

20% – बचत और निवेश (Savings)

सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा 20% है यानी वे 11,000 रुपये, जो आपको हर महीने बचत और निवेश के लिए अलग रखने चाहिए। यह पैसा आपके भविष्य के लिए होता है जैसे इमरजेंसी फंड, रिटायरमेंट, या बड़े लक्ष्य (घर, कार आदि)। आप इसे SIP, FD, RD या अन्य निवेश विकल्पों में लगा सकते हैं।

55 हजार की सैलरी में हर महीना कितना बचाएं

यानी 55 हजार रुपये की इन-हैंड सैलरी में आपको अपनी नीड्स और वॉन्ट्स पर खर्च करने के बाद सेविंग के रूप में 11000 रुपये की बचत करनी चाहिए। अगर आप इस सैलरी के साथ 11000 रुपये या इससे अधिक पहले से ही बचा रहे हैं तो मान सकते हैं कि आपकी फाइनेंशियल प्लानिंग मजबूत है। वहीं अगर आपके लिए इतना रुपया बचाना भी मुश्किल हो रहा है तो आपको अपने पैसे को बचाने के लिए इस नियम को लागू करना सीखना होगा।

क्यों जरूरी है यह नियम?

50-30-20 रूल आपकी आय को संतुलित तरीके से मैनेज करने में मदद करता है। इससे आप न केवल अपनी जरूरतें पूरी कर पाते हैं, बल्कि अपनी इच्छाओं का भी आनंद ले सकते हैं और साथ ही भविष्य के लिए बचत भी कर पाते हैं।

क्या बदलाव कर सकते हैं?

अगर आपके ऊपर ज्यादा जिम्मेदारियां हैं, तो आप 20% से ज्यादा बचत करने की कोशिश कर सकते हैं। वहीं, अगर खर्च ज्यादा है, तो Wants वाले हिस्से को कम कर सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article