बिजनेस

50,000 रुपए Salary को खर्च करने का सही तरीका, हर महीने 10 हजार रुपए की होगी बचत

How to Manage 50,000 Salary: 50-30-20 रूल पैसे को संभालने का एक सरल और प्रभावी तरीका है। अगर आप अपनी 50,000 रुपए की सैलरी को इस नियम के अनुसार खर्च करते हैं,तो न केवल आपके खर्च नियंत्रित रहेंगे बल्कि आप भविष्य के लिए अच्छी बचत भी कर पाएंगे।

Image

50,000 रुपए सैलरी को खर्च करने का सही तरीका (Photo: iStock)

How to Manage 50,000 Salary: आज के समय में अच्छी कमाई होने के बावजूद कई लोग महीने के अंत में पैसे की कमी महसूस करने लगते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो इसका कारण फाइनेंशियल प्लानिंग का अभाव हो सकता है। पैसे को सही तरीके से मैनेज करने के लिए 50-30-20 रूल काम आता है। अगर आपकी इन हैंड सैलरी 50,000 रुपए है तो आप बचत और निवेश के लिए 10 हजार रुपए बचा सकते हैं। आइए जानते हैं 50,000 रुपए की इन हैंड सैलरी के लिए यह रूल कैसे काम करेगा-

50-30-20 रूल क्या है

सबसे पहले समझते हैं कि 50-30-20 रूल क्या होता है। इस नियम के अनुसार आपकी सैलरी को तीन हिस्सों जरूरत (Needs), इच्छाएं (Wants) और बचत (Savings) में बांटा जाना चाहिए।

  • कोशिश करें कि आप अपनी सैलरी का 50 प्रतिशत जरूरतों (Needs) के लिए अलग रख दें।
  • सैलरी का 30 प्रतिशत हिस्सा इच्छाओं (Wants) के लिए रखा जाना चाहिए।
  • बाकि की सैलरी यानी इसका 20 प्रतिशत हिस्सा आपकी बचत (Savings) के लिए रखा जाना चाहिए।

50,000 रुपए की सैलरी को खर्च करने का तरीका

अगर आपकी सैलरी 50,000 रुपए है तो इसका हिसाब कुछ इस तरह होगा-

जरूरतों पर 50% खर्च – 25,000 रुपए

जरूरतों में वे खर्च शामिल होते हैं जो जीवन के लिए जरूरी होते हैं। जैसे घर का किराया, बिजली-पानी का बिल, राशन, यात्रा का खर्च, मोबाइल या इंटरनेट बिल आदि। कोशिश करें कि ये सभी जरूरी खर्च मिलाकर लगभग 25,000 रुपए के अंदर ही रहें। इससे आपका बजट संतुलित रहता है।

इच्छाओं पर 30% खर्च – 15,000 रुपए

इच्छाओं में वे चीजें आती हैं जो जरूरी नहीं होतीं, लेकिन जीवन को आरामदायक बनाती हैं। जैसे बाहर खाना खाना, मूवी देखना, शॉपिंग, घूमना-फिरना या ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन। 50,000 रुपए की सैलरी में लगभग 15,000 रुपए तक इन चीजों पर खर्च किया जा सकता है। हालांकि, अगर आप ज्यादा बचत करना चाहते हैं तो इस हिस्से को थोड़ा कम भी कर सकते हैं।

बचत और निवेश के लिए 20% – 10,000 रुपए

यह हिस्सा आपके भविष्य के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है। 50,000 रुपए की सैलरी में कम से कम 10,000 रुपए हर महीने बचत या निवेश में लगाने चाहिए। यह पैसा आप SIP, म्यूचुअल फंड, रिकरिंग डिपॉजिट या इमरजेंसी फंड में लगा सकते हैं। लगातार निवेश करने से भविष्य में एक अच्छी रकम तैयार हो सकती है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article