बिजनेस

₹2,000 की मंथली SIP से 25 साल में कितना बड़ा फंड जमा होगा, जानें यहां

Systematic Investment Plan: अगर आप आने वाले समय में मोटा फंड जुटाना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। अगर आप हर महीने अपने खर्चों को थोड़ा कम करें और सिर्फ ₹2,000 बचत करें तो 25 साल बाद आपके पास कितने रुपए होंगे आइए जानते हैं?

SIP

आज के समय में आर्थिक जरूरतें पूरी करने के लिए पैसा बचाना बेहद जरूरी है। हर कोई चाहता है कि वह जल्दी पैसा कमाए और अपने सपनों को पूरा कर सके। ऐसे में म्यूचुअल में निवेश इन दिनों में तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन ज्यादातर लोग अपनी कम कमाई और बढ़ते खर्चों की वजह से महीने की जरूरतें पूरी करने में ही पैसा खत्म कर देते हैं। किसी का पैसा EMI भरने में चला जाता है, कोई घर के खर्च में फंस जाता है, और कई लोग मेडिकल खर्च जैसी जरूरतों में पैसे खर्च कर देते हैं। कुछ लोगों के पास तो महीने के आखिर में पैसे भी नहीं बचते, और उन्हें दोस्तों या रिश्तेदारों से उधार लेना पड़ता है।

धीरे-धीरे यह कर्ज बढ़ता जाता है और अमीर बनने का सपना सिर्फ सपना रह जाता है। ऐसे में लोगों के काम आता है म्यूचुअल फंड जिसमे निवेश करके आप कम समय में मोटा फंड जमा कर सकते हैं। अगर आप हर महीने अपने खर्चों को थोड़ा कम करें और सिर्फ ₹2,000 बचत करें, तो यह राशि भविष्य में आपको आर्थिक मजबूती दे सकती है। इस पैसे को किसी जगह रखने के बजाय SIP (Systematic Investment Plan) में निवेश करें और कुछ साल तक नियमित रूप से जारी रखें। आइये आपको बताते हैं आप अगर 2000 की सिप करते हैं तो 25 साल में कितना फंड जमा होगा?

₹2,000 की SIP से कितना मिलेगा?

मान लीजिए आप हर महीने ₹2,000 SIP में डालते हैं और आपको 12% का औसत रिटर्न मिलता है। यदि आप यह निवेश 25 साल तक जारी रखें, तो आपके पास लगभग ₹34 लाख की राशि हो सकती है। इसमें से सिर्फ ₹6 लाख आपकी जेब से होंगे और बाकी करीब ₹28 लाख रिटर्न से आएंगे। यह सुनने में काफी अच्छा लगता है, लेकिन फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह हर लक्ष्य के लिए पर्याप्त नहीं है। चार्टर्ड अकाउंटेंट अभिषेक वालिया बताते हैं कि SIP शुरू करने से पहले यह तय करना जरूरी है कि आप किस लक्ष्य के लिए निवेश कर रहे हैं जैसे रिटायरमेंट, बच्चे की पढ़ाई, घर, या इमरजेंसी फंड।

SIP बढ़िया निवेश तरीका है, लेकिन इसे बिना प्लान के शुरू करने से फायदा कम होगा। पहले अपना लक्ष्य तय करें और फिर यह कैलकुलेट करें कि उस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए आपको हर महीने कितना निवेश करना चाहिए। अगर लक्ष्य बड़ा है, तो निवेश की रकम भी उसी हिसाब से बढ़ानी होगी।

लेटेस्ट न्यूज

रिचा त्रिपाठी
रिचा त्रिपाठी Author

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिच... और देखें

End of Article