GST On Wedding Expenditure : आप अपने बच्चों या खुद की शादी की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको यह भी पता होना चाहिए शादी के खर्चों पर जीएसटी भी लगता है। अगर आप यह जान जाएंगे कि कहां कितना जीएसटी लगता है तो खर्चों को बचाने में काफी मदद मिलेगी। शादी के लिए आयोजन स्थल का किराया, सजावट, फ्लाइट बुकिंग, होटल बुकिंग, फोटोग्राफी जैसे तमाम खर्चों पर लागू जीएसटी दरों के बारे में अवश्य जानना चाहिए। जीएसटी ऐसी टैक्स व्यवस्था है, सभी राज्य एक ही प्रक्रिया को पालन करते हैं। सभी राज्यों में समान दरों से टैक्स लगाया जाता है। लेकिन जीएसटी के तहत शराब नहीं आता है। उस पर राज्य के टैक्स वैल्यू ऐडेड टैक्स (वैट) लगाया जाता है। यह टैक्स राज्य के अधीन होता है। शादी की प्लानिंग करते समय ध्यान रखने योग्य यहां बताए गए कुछ बातें महत्वपूर्ण हैं।
शादी के खर्चों पर GST
| शादी में किस मद में खर्च | लागू GST दर |
| शादी आयोजन स्थल का किराया | शादी आयोजन स्थल में खानपान शामिल है या नहीं, इसके आधार पर 5% या 18% |
| आउटडोर कैटरिंग (फूड और बेवरेज, अल्कोहल को छोड़कर) | यह आम तौर पर 5% है। जिन होटलों में कमरे का किराया प्रति रात 7500 रुपए से अधिक है, उनके लिए आयोजन स्थल का हिस्सा होने पर कैटरिंग सर्विस के लिए दर 18% होगी। |
| हवाई यात्रा | इकोनॉमी क्लास के लिए 5% और इकोनॉमी क्लास के अलावा अन्य के लिए 12% है। |
| ठहरने का स्थान | आम तौर पर 12% है। किसी भी परिसर के लिए जहां कमरे का किराया प्रति कमरा रात 7500 रुपए से अधिक है तो जीएसटी दर 18% है। |
| शादी के परिधान | उन वस्तुओं के लिए दर 12% है जिनका बिक्री मूल्य 1000 रुपए से अधिक है और 1000 रुपए से कम के लिए 5% है। |
| विवाह प्लानिंग सर्विस | 18% |
| इवेंट फोटोग्राफी और इवेंट वीडियोग्राफी सर्विस | 18% |
| हेयरड्रेसिंग और नाई की सर्विस | 18% |
| फेस और ब्यूटी ट्रिटमेंट सर्विस, मैनीक्योर और पेडीक्योर सर्विस | 18% |
| टैटू आर्टिस्ट या पार्लर | 18% |
| शादी के लिए उपकरण (कैमरा, फोटो उपकरण, फूल, पौधे) आदि का किराया | 18% |
| कलाकारों के म्यूजिक परर्फोमेंस, म्यूजिक से जुड़ी सेवाएं | 18% |
