बिजनेस

Shiba Inu Future: 2040 तक रिटायर होने के लिए आपको इस समय कितने Shiba Inu कॉइन खरीदने होंगे? जानिए

Shiba Inu Future: क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में शिबा इनु (SHIB) ने कई निवेशकों को कम समय में भारी मुनाफा दिलाया है। 2020-2021 के मार्केट साइकिल में इसकी कीमत में उछाल ने कई लोगों को जल्दी रिटायर होने का मौका दिया। द क्रिप्टो बेसिक की रिपोर्ट के अनुसार एक ट्रक ड्राइवर ने $650 के निवेश को $1.7 मिलियन में बदला, जबकि एक वेयरहाउस मैनेजर ने $8,000 के निवेश से $1.5 मिलियन का मुनाफा कमाया।

Image

शिबा इनु का प्राइस बढ़ सकता है

Shiba Inu Future: क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में शिबा इनु (SHIB) ने कई निवेशकों को कम समय में भारी मुनाफा दिलाया है। 2020-2021 के मार्केट साइकिल में इसकी कीमत में उछाल ने कई लोगों को जल्दी रिटायर होने का मौका दिया। द क्रिप्टो बेसिक की रिपोर्ट के अनुसार एक ट्रक ड्राइवर ने $650 के निवेश को $1.7 मिलियन में बदला, जबकि एक वेयरहाउस मैनेजर ने $8,000 के निवेश से $1.5 मिलियन का मुनाफा कमाया। इन कहानियों ने कई लोगों को क्रिप्टो बाजार में निवेश के लिए प्रेरित किया है।

ये भी पढ़े -

जल्दी रिटायरमेंट के लिए क्या करें

जल्दी रिटायरमेंट के लिए वित्तीय स्वतंत्रता जरूरी है, जो जीवनशैली और लोकेशन पर निर्भर करती है। महंगे शहरों में रहने वाले लोग $1 मिलियन (आज के करीब 9.5 करोड़ रु) से अधिक का लक्ष्य रख सकते हैं, जबकि साधारण जीवनशैली वाले लोग $500,000 में रिटायर (आज के करीब 4.27 करोड़ रु) हो सकते हैं।

द क्रिप्टो बेसिक के विश्लेषण के अनुसार 2040 तक SHIB की कीमत $0.001 होने पर कितने टोकन की जरूरत होगी। $500,000 के लक्ष्य के लिए 500 मिलियन SHIB, $1 मिलियन के लिए 1 बिलियन SHIB और $5 मिलियन के लिए 5 बिलियन SHIB टोकन चाहिए।

अभी कितनी है कीमत

वर्तमान में SHIB की कीमत $0.00001276 है। इस हिसाब से 500 मिलियन टोकन की कीमत $6,380, 1 बिलियन की $12,760 और 5 बिलियन की $63,800 है। यदि SHIB 2040 तक $0.001 तक पहुंचता है, तो ये निवेश क्रमशः $500,000, $1 मिलियन और $5 मिलियन हो सकते हैं। हालांकि, $0.001 का लक्ष्य मुश्किल है, क्योंकि इसके लिए SHIB को 7,736% की वृद्धि करनी होगी।

क्या है एक्सपर्ट्स की राय

कई विशेषज्ञों ने SHIB के लिए $0.001 का लक्ष्य रखा है। क्रिप्टो शेरिफ और लकसाइड जैसे विशेषज्ञों का मानना है कि यह संभव है। कुछ का अनुमान है कि यह 2035 तक हो सकता है, जबकि अन्य इसे 2040 तक संभव मानते हैं। निवेशकों के लिए यह एक आकर्षक अवसर हो सकता है, बशर्ते वे जोखिमों को समझें।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक क्रिप्टोकरेंसी की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article