बिजनेस

Suzlon Energy Share: 3.5% गिरा सुजलॉन एनर्जी का शेयर, खरीदने की सलाह के साथ ICICI सिक्योरिटीज ने दिया नया TARGET

Suzlon Energy Share Price: आज सुजलॉन एनर्जी के शेयर में भारी गिरावट दिख रही है। करीब पौने 11 बजे कंपनी का शेयर BSE पर 2.53 रु या 3.55 फीसदी की गिरावट के साथ 68.69 रु पर है। हालांकि बीते एक महीने में सुजलॉन के शेयर में अच्छी खासी तेजी आई है।

Image

सुजलॉन एनर्जी के शेयर खरीदें

KEY HIGHLIGHTS
  • सुजलॉन एनर्जी का शेयर गिरा
  • 3.5% की आई गिरावट
  • ICICI सिक्योरिटीज ने दिया नया TARGET

Suzlon Energy Share Price: आज सुजलॉन एनर्जी के शेयर में भारी गिरावट दिख रही है। करीब पौने 11 बजे कंपनी का शेयर BSE पर 2.53 रु या 3.55 फीसदी की गिरावट के साथ 68.69 रु पर है। हालांकि बीते एक महीने में सुजलॉन के शेयर में अच्छी खासी तेजी आई है। मौजूदा भाव के आधार पर इसके शेयर में 1 महीने में करीब 21 फीसदी की तेजी आई है। बीते एक साल में ये शेयर 37.71 फीसदी मजबूत हुआ है। इसके पिछले हफ्तों का शिखर 86.04 रु और निचला स्तर 45.13 रु रहा है।

ये भी पढ़ें -

Suzlon Share Price Target

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने सुजलॉन एनर्जी को 76 रुपये के नए टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। जबकि इसने पहले 68 रु का टार्गेट दिया था।

सुजलॉन एनर्जी का मौजूदा भाव 68.69 रुपये है। 1995 में शुरू हुई सुजलॉन एनर्जी की मार्केट कैपिटल 94000 करोड़ रु से अधिक है। यह पावर सेक्टर में काम करती है।

इन सेगमेंट से आता है रेवेन्यू

31 मार्च 2024 को समाप्त हुए वित्त वर्ष में सुजलॉन एनर्जी के प्रमुख उत्पाद/रेवेन्यू सेगमेंट्स में पवन टरबाइन जनरेटर, प्रॉपर्टी डेवलपमेंट, अन्य परिचालन राजस्व, स्क्रैप, सेवाओं की बिक्री शामिल हैं।

शानदार रहे तिमाही नतीजे

जनवरी-मार्च तिमाही के लिए, कंपनी ने 3825.19 करोड़ की कुल इनकम रिपोर्ट प्राप्त की, जो पिछली तिमाही की कुल आय 3002.36 करोड़ से 27.41% अधिक है और पिछले वर्ष की इसी तिमाही की कुल आय Rs 2207.43 करोड़ से 73.29% अधिक है। कंपनी का प्रॉफिट 1180.98 करोड़ रु रहा।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article