बिजनेस

नवंबर महीने में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे, अपने शहर के अनुसार कम्पलीट छुट्टियों की लिस्ट देखें यहां

Bank holidays: नवंबर महीने में कुल 11 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, ये रीजन वाइज होगा। पूरे देश के बैंक एक ही दिन बंद नहीं रहेंगे। अगले सप्ताह गुरु नानक जयंती, बिहार विधान सभा आम चुनाव 2025 और वांगला महोत्सव जैसे उत्सव और अनुष्ठान के कारण बैंक बंद रहेंगे।

Image

बैंक हॉलिडे

Bank holidays in November 2025: नवंबर का महीना शुरू हो गया है। इस महीने बैंकों में काफी छुट्टियां रहने वाली है। वित्त वर्ष 2025 के RBI के कैलेंडर के अनुसार, नवंबर 2025 के लिए कुल 11 दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी। इन छुट्टियों के दौरान भारतीय शहरों में बैंक ब्रांच बंद रहेंगे। यानी आप बैंक से जुड़े काम ब्रांच में जाकर नहीं पूरा कर पाएंगे। आइए जानते हैं कि इस महीने किस-किस दिन, कहां के बैंक बंद रहेंगे। छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखकर आप उसी अनुसार प्लान बना सकते हैं।

तारीखदिनअवसर / पर्वजिन शहरों में बैंक/दफ्तर बंद रहेंगे
1 नवंबर 2025शनिवारकन्नड़ राज्योत्सव / इगास-बगवालबेंगलुरु, देहरादून
2 नवंबर 2025रविवारसाप्ताहिक अवकाश
5 नवंबर 2025बुधवारगुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा / रहस पूर्णिमाआइजोल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर
6 नवंबर 2025गुरुवारनोंगक्रेम डांस / बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025पटना, शिलांग
7 नवंबर 2025शुक्रवारवांगला फेस्टिवलशिलांग
8 नवंबर 2025शनिवारकनकदास जयंतीबेंगलुरु
9 नवंबर 2025रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे देश में
16 नवंबर 2025रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे देश में
22 नवंबर 2025शनिवारचौथा शनिवार – साप्ताहिक अवकाशपूरे देश में
23 नवंबर 2025रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे देश में
30 नवंबर 2025रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे देश में

ये सर्विस चालू रहेंगी

बैंकों में छुट्टी के दिन ब्रांच जरूर बंद रहेंगे लेकिन फंड ट्रांसफर, बैलेंस पूछताछ और बिल भुगतान के लिए ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग सर्विस चालू रहेगी। एनईएफटी और आरटीजीएस सर्विस (कार्यशील समय के अनुसार), एटीएम निकासी और कार्ड लेनदेन, चेकबुक, डिमांड ड्राफ्ट और खाता संबंधी सेवाओं के लिए ऑनलाइन अनुरोध भी चालू रहेंगे।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article