बिजनेस

करंट और सेविंग्स मिलाकर कितने बैंक खाते खोलने की है इजाजत, ज्यादातर लोग नहीं जानते RBI का नियम

How Many Bank Accounts You Can Open: हर बैंक ग्राहकों को कई अलग-अलग तरह के खाते खोलने की फैसिलिटी प्रोवाइड करते हैं। हर कोई अपनी जरूरत के हिसाब से कोई भी खाता खुलवा सकता है। अलग-अलग खातों पर ब्याज और चार्जेस अलग-अलग होते हैं।

Image

भारत में कितने बैंक खाते खोलने की है इजाजत

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • कितने भी बैंक खाते खोल सकते हैं आप
  • आरबीआई ने नहीं रखी है कोई लिमिट
  • बहुत से लोगों के होते हैं एक से अधिक बैंक खाते

How Many Bank Accounts You Can Open: आज के समय में अगर किसी के पास बैंक खाता नहीं है तो ये हैरानी की बात हो सकती है। दरअसल फाइनेंस का दायरा लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में सभी लोग बैंक खाता रखते हैं। कई लोगों के पास तो एक से अधिक बैंक खाते भी होते हैं। अगर आपने भी एक से अधिक बैंक खाते खुलवा रखे हैं तो यह खबर अंत तक पढ़ें।

दरअसल में हम आपको यहां बताएंगे कि आप करंट और सेविंग्स मिलाकर कुल कितने बैंक खाते खुलवा सकते हैं।

कितनी तरह के होते हैं बैंक खाते

हर बैंक ग्राहकों को कई अलग-अलग तरह के खाते खोलने की फैसिलिटी प्रोवाइड करते हैं। हर कोई अपनी जरूरत के हिसाब से कोई भी खाता खुलवा सकता है। अलग-अलग खातों पर ब्याज और चार्जेस अलग-अलग होते हैं।

कौन-कौन से होते हैं खाते

  • सैलरी अकाउंट
  • करंट अकाउंट
  • सेविंग अकाउंट
  • जॉइंट अकाउंट

सबसे अधिक खुलवाए जाते हैं बचत खाते

अधिकतर ग्राहक बचत खाता खुलवाना पसंद करते हैं। इस खाते उन्हें एक तय समय निश्चित ब्याज दिया जाता है। बचत खाता एक बेसिक बैंक खाता होता है।

कितने बैंक खाते खोलने की है इजाजत

भारत में किसी भी व्यक्ति के पास कितने भी बैंक खाते हो सकते हैं। अधिकतम बैंक खाते खोलने की कोई लिमिट नहीं है। ये पूरी तरह आपकी अपनी जरूरत पर आधारित है। आप 2, 4, 6 या इससे भी अधिक खाते खोल सकते हैँ। आरबीआई की तरफ से बैंक ग्राहकों के लिए ऐसी कोई लिमिट तय नहीं की गई है।

बिजनेस के लिए सबसे कॉमन अकाउंट

बिजनेस करने वाले और बहुत अधिक ट्रांजेक्शन करने वालों के लिए करंट अकाउंट को सही माना जाता है। गौरतलब है कि सैलरी अकाउंट भी जीरो बैलेंस खाता होता है। इस खाते में आपको हर महीने सैलरी मिल जाएगी। सैलरी आने की वजह से ही इसमें पैसा रखना जरूरी नहीं होता।

जॉइंट अकाउंट आप किसी के साथ मिलकर खुलवा सकते हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article