बिजनेस

इस सरकारी बैंक से होम लोन लेना हुआ सस्ता, यहां देखें रेट

Home Loans Rates: सरकारी बैंकों से होम लोन लेना अब हुआ सस्ता! केनरा बैंक ने अपनी एमसीएलआर दरों में 5 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है, जिससे लोन पर ब्याज दरें कम होंगी और ईएमआई में राहत मिलेगी। वहीं, बैंक ऑफ बड़ौदा और आईडीबीआई बैंक ने अपनी दरों को यथावत रखा है। नई दरें 12 नवंबर 2025 से लागू हैं।

Image

इस बैंक से होम लोन लेना हुआ सस्ता (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Home Loans Rates : केनरा बैंक ने अपनी सीमांत निधि लागत-आधारित ऋण दरों ((MCLR) में सभी अवधियों के लिए 5 आधार अंकों की कटौती की है। इस कदम से MCLR से जुड़े लोन लेने वालों की ईएमआई कम हो सकती है। केनरा बैंक की नई एमसीएलआर दरें 12 नवंबर, 2025 से प्रभावी हो गई हैं। दूसरी ओर, बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपनी लोन दरों को अपरिवर्तित रखा है।

एमसीएलआर (MCLR) क्या है?

मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड-बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) वह बेंचमार्क दर है जिसका उपयोग बैंक अपने विभिन्न फ्लोटिंग रेट लोन जैसे होम लोन, पर्सनल लोन और वाहन लोन की ब्याज दरें तय करने के लिए करते हैं। जब बैंक MCLR को घटाते हैं, तो इसका असर उधारकर्ताओं के ईएमआई (EMI) पर पड़ता है यानी या तो मासिक किस्तें कम होती हैं या फिर लोन की अवधि घट जाती है। यह ग्राहकों के लिए लाभदायक होता है।

केनरा बैंक की संशोधित ऋण दरें (MCLR)

सार्वजनिक क्षेत्र के ऋणदाता केनरा बैंक ने अपनी ऋण दरों में 5 आधार अंक या 0.05% की कटौती की है। संशोधन के बाद, इसकी ओवरनाइट एमसीएलआर 7.95% से घटकर 7.90% हो गई है, जबकि बैंक ने अपनी एक महीने की एमसीएलआर को 8% से घटाकर 7.95% कर दिया है। बैंक की तीन महीने की एमसीएलआर अब 8.20% से घटकर 8.15% हो गई है। जबकि छह महीने की एमसीएलआर को 8.55% से घटाकर 8.50% कर दिया गया है। एक साल की एमसीएलआर को 8.75% से घटाकर 8.70% कर दिया गया है। इसी प्रकार, दो साल और तीन साल की एमसीएलआर में भी 5-5 आधार अंकों की कटौती की गई है, जो अब क्रमशः 8.85% और 8.90% हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा की उधार दरें

बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपनी सीमांत निधि लागत-आधारित उधार दरों (एमसीएलआर) में कोई बदलाव नहीं किया है। बैंक की ओवरनाइट एमसीएलआर 7.85%, एक महीने की एमसीएलआर 7.90%, तीन महीने की एमसीएलआर 8.20%, छह महीने की एमसीएलआर 8.60% और एक साल की एमसीएलआर 8.75% है।

एमसीएलआर बेंचमार्कदर (%) (12.11.2025 से प्रभावी)
ओवरनाइट7.85
1 माह7.90
3 माह8.20
6 माह8.60
1 वर्ष8.75

IDBI बैंक की उधार दरें

आईडीबीआई बैंक ने भी सभी श्रेणियों में अपनी एमसीएलआर अपरिवर्तित रखी हैं। ओवरनाइट एमसीएलआर 8.00%, एक महीने की एमसीएलआर 8.15%, तीन महीने की एमसीएलआर 8.50%, छह महीने की एमसीएलआर 8.70% और एक साल की एमसीएलआर 8.75% है। लंबी अवधि के लिए, दो साल की एमसीएलआर 9.30% है, जबकि तीन साल की एमसीएलआर 9.70% है।

अवधि (Tenure)MCLR (%)
ओवरनाइट8.00
1 माह8.15
3 माह8.50
6 माह8.70
1 वर्ष8.75
2 वर्ष9.30
3 वर्ष9.70

केनरा बैंक ने MCLR दरों में 0.05% की कटौती की है। जिससे उधारकर्ताओं को लाभ होगा। बैंक ऑफ बड़ौदा और आईडीबीआई बैंक ने अपनी दरें अपरिवर्तित रखी हैं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article