बिजनेस

होली में घर जाने की सता रही चिंता, तो यहां जान लें कैसे बुक करें सस्ती टिकट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 5, 2023, 06:29 PM IST

क्या आप होली (8 मार्च) को घर जाने की योजना बना रहे हैं, लेकिन महंगे फ्लाइट टिकट को लेकर परेशान हैं, तो हम आज आपको इसी के बारे में बता रहे हैं जिससे आपको सस्ता फ्लाइट टिकट बुक करने में मदद मिल सकती है।

Image

1 मार्च से 7 मार्च तक दिल्ली से लखनऊ के टिकट के लिए आपको सिर्फ 2,301 रुपये खर्च करने होंगे।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली-लखनऊ के टिकट हुए सस्ते
  • 1 मार्च से 7 मार्च तक होगा ऑफर
  • फ्लिपकार्ट से मिल रहा ऑफर्स

Holi 2023 Flight Ticket Booking: क्या आप होली (8 मार्च) को घर जाने की योजना बना रहे हैं, लेकिन महंगे फ्लाइट टिकट को लेकर परेशान हैं, तो हम आज आपको इसी के बारे में बता रहे हैं जिससे आपको सस्ता फ्लाइट टिकट बुक करने में मदद मिल सकती है। आमतौर पर लोग होली के लिए रेलवे में 2-3 महीने पहले से टिकट बुक कराना शुरू कर देते हैं ताकि उन्हें कंफर्म टिकट मिल जाए। फिर भी कुछ ऐसे कुछ लोग भी हैं जो किसी वजह से बुकिंग नहीं करा पाते हैं।

इस शहर के लिए मिल रहे सस्ते टिकट

आपको बता दें कि आप फ्लिपकार्ट के जरिए कम कीमत में हवाई जहाज का टिकट बुक कर सकते हैं। अगर आप यूपी-बिहार जाने का प्लान कर रहे हैं तो फ्लाइट का टिकट आपके लिए काफी किफायती साबित हो सकता है। इतना ही नहीं, 1 मार्च से 7 मार्च तक दिल्ली से लखनऊ के टिकट के लिए आपको सिर्फ 2,301 रुपये खर्च करने होंगे।

ऐसे बुक करें सस्ती फ्लाइट टिकट

टिकट बुक करने के लिए सबसे पहले आपको फ्लिपकार्ट की वेबसाइट https://www.flipkart.com/travel/flights पर जाना होगा।

फिर, यदि आप दिल्ली से लखनऊ की यात्रा करना चाहते हैं, तो आपको जरूरी डिटेल्स जमा करनी होगी। इसके बाद आप अपनी जरूरत के अनुसार फ्लाइट बुक कर सकेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article