Hindustan Zinc Share Price Target 2024: गुरुवार को हिंदुस्तान जिंक के शेयर में गिरावट दिख रही है। कंपनी का शेयर 5 फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। 772.70 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 759.90 रु पर खुलने के बाद करीब साढ़े 10 बजे ये 44 रु या 5.69 फीसदी की कमजोरी के साथ 728.70 रु पर है। मगर आगे इस शेयर में कैसी मूवमेंट रहेगी? क्या है ब्रोकरेज फर्म की सलाह, आगे जानिए।
ये भी पढ़ें -
3 लाख करोड़ रु हुई मार्केट कैपिटल
बीते एक महीने में हिंदुस्तान जिंक के शेयर ने काफी दमदार रिटर्न दिया है। आज की गिरावट को एडजस्ट करें तो भी एक महीने में ये शेयर करीब 80 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इससे कंपनी की मार्केट कैपिटल 3 लाख करोड़ रु से अधिक हो गई है।
शेयर को बेचने की सलाह
इस बीच, कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने 22 मई, 2024 की अपनी डेली रिपोर्ट में हिंदुस्तान जिंक के शेयर को बेचने की सलाह दी है। कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने हिंदुस्तान जिंक के शेयर का फेयर प्राइस 310 रुपये बताया, जो इसके मौजूदा प्राइस से काफी कम है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
