बिजनेस

Hero MotoCorp: हीरो मोटोकॉर्प को 17 करोड़ रुपये का GST नोटिस, जानिए कंपनी ने क्या कहा

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Aug 18, 2024, 09:04 PM IST

Hero MotoCorp: हीरो मोटोकॉर्प ने कहा कि कंपनी का इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा जीएसटी प्रावधानों के अनुसार है। कंपनी के अनुसार उसके आकलन के आधार पर कर की मांग कानून के तहत विचार करने लायक नहीं है। हीरो मोटोकॉर्प ने कहा कि इससे कंपनी के वित्तीय, संचालन या अन्य गतिविधियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

Image

हीरो मोटोकॉर्प को 17 करोड़ रुपये का GST नोटिस

Photo : BCCL

Hero MotoCorp: हीरो मोटोकॉर्प को दिल्ली जीएसटी अधिकारियों से 17 करोड़ रुपये से अधिक की कर मांग को लेकर नोटिस मिला है। दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी ने रविवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी को दिल्ली सरकार के जीएसटी (माल एवं सेवा कर) अधिकारी के कार्यालय से वित्त वर्ष 2019-20 के लिए इनपुट टैक्स क्रेडिट की अस्वीकृति के मामले में 17 अगस्त, 2024 को एक आदेश प्राप्त हुआ है।

कितने रुपये की मांग

नोटिस के अनुसार टैक्स के रूप में 9,38,66,513 रुपये की मांग की गयी है। साथ ही ब्याज के रूप में 7,32,15,880 रुपये और जुर्माने के तहत 93,86,651 रुपये की मांग की गयी है। कंपनी के अनुसार उसके आकलन के आधार पर कर की मांग कानून के तहत विचार करने लायक नहीं है।

कंपनी ने क्या कहा

हीरो मोटोकॉर्प ने कहा कि कंपनी का इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा जीएसटी प्रावधानों के अनुसार है। हालांकि आपूर्तिकर्ता के गैर-अनुपालन के कारण इसे अस्वीकार कर दिया गया है और इसके लिए कंपनी जिम्मेदार नहीं है। कंपनी मामले में अपील दायर करने सहित उचित कदम उठाएगी। हीरो मोटोकॉर्प ने कहा कि इससे कंपनी के वित्तीय, संचालन या अन्य गतिविधियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन

हीरो मोटोकॉर्प ने 30 जून, 2024 को समाप्त तिमाही में 1,123 करोड़ का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट घोषित किया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में दर्ज 825 करोड़ से 36 फीसदी अधिक है। तिमाही में कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 10,144 करोड़ था, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 8,767 करोड़ से 16 फीसदी अधिक है। इस बीच, पिछले वर्ष की तुलना में EBITDA मार्जिन में वृद्धि हुई, जो 14.4 प्रतिशत तक पहुंच गया।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article